बिजनेस

Niva Bupa IPO: हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी निवा बूपा 3000 करोड़ रुपये का लाएगी IPO, सेबी के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर

Health insurer Niva Bupa IPO Up Coming: ओएफएस के तहत 320 करोड़ रुपये के शेयर बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई और 1,880 करोड़ रुपये के शेयर फेटल टोन एलएलपी की ओर से बेचे जाएंगे। बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स की कंपनी में 62.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि फेटल टोन एलएलपी की 27.86 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने मॉर्गन स्टेनली इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एचडीएफसी बैंक को कंपनी की ओर से हायर किया गया है।

Image

निवा बूपा IPO

Photo : iStock

Health insurer Niva Bupa IPO: देश की बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक निवा बूपा की ओर से सोमवार को 3,000 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा करा दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का IPO फ्रेश इश्यू और ओएफएस का मिश्रण होगा। इसमें 800 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 2,200 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा। इस ओएफएस में कंपनी के मौजूदा शेयरधारक भाग लेंगे।

फेटल टोन एलएलपी की 27.86 प्रतिशत हिस्सेदारी

ओएफएस के तहत 320 करोड़ रुपये के शेयर बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई और 1,880 करोड़ रुपये के शेयर फेटल टोन एलएलपी की ओर से बेचे जाएंगे। बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स की कंपनी में 62.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि फेटल टोन एलएलपी की 27.86 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कंपनी ने इन्हें किया है हायर

रिपोर्ट्स में बताया गया कि मॉर्गन स्टेनली इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एचडीएफसी बैंक को कंपनी की ओर से हायर किया गया है।

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी

निवा बूपा दूसरी स्टैंड-अलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी होगी, जो कि भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाली है। पिछले वर्ष सितंबर में निजी प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रू नॉर्थ ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस में अपनी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,700 करोड़ रुपये में पार्टनर कंपनी बूपा को 13,500 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर बेच दी थी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article