बिजनेस

HDFC Electric Vehicle Loan: इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे, तो HDFC की ये लोन स्कीम आएगी काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 10, 2023, 03:31 PM IST

HDFC Electric Vehicle Loan: बैंक के ऑटो लोन सेगमेंट के अनुसार साल 2031-32 तक बैंक का टारगेट लक्ष्य जीरो कार्बन की तरफ है। एचडीएफसी वर्तमान में हर 100 ईवी में से करीब 15 से 17 गाड़ियों को फाइनेंस कर रहा है। बैंक ग्राहकों को 8.5 % की दर से ब्‍याज दे रहा है।

Image

बैंक ग्राहक को 8.5 % की दर से ब्‍याज दे रहा है।

Photo : Times Now Digital

HDFC Electric Vehicle Loan: अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एचडीएफसी का इलेक्ट्रिक व्हीकल लोन आपके काम आ सकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी (EV) को फाइनेंस करने में बैंक साल 2025 तक तीन गुना करना चाहती है। ऐसे में यह लोन आपको आसानी से मिल सकता है। एचडीएफसी बैंक का ईवी फाइनेंसिंग में मार्केट शेयर करीब 15 फीसदी है। बैंक के ऑटो लोन सेगमेंट के अनुसार साल 2031-32 तक बैंक का टारगेट लक्ष्य जीरो कार्बन की तरफ है। एचडीएफसी वर्तमान में हर 100 ईवी में से करीब 15 से 17 गाड़ियों को फाइनेंस कर रहा है। बैंक ग्राहकों को 8.5 % की दर से ब्‍याज दे रहा है।

लोन मिलने की क्या हैं शर्ते

  • आवेदक के पास किसी प्राइवेट या पब्लिक सेक्टर में जॉब करता हो।
  • आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • ईवी के लिए कार लोन की अवधि के अंत में आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक की आय सालाना कम से कम 3 लाख रुपये होनी चाहिए।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आपको www.hdfcbank.com/personal/borrow/popular-loans/electric-vehicle-ev-car-loan साइट पर जाना होगा।
  • अगर एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं तो अपनी कस्‍टमर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • कार लोन सेगमेंट में जाकर सभी जानकारियां पढ़ लें।
  • फॉर्म अपलोड करें।
  • पूछी गई जानकारियां ध्‍यान से भरें।
  • इसके बाद सबमिट का बटन दबाएं।

HDFC बैंक हर तरह की बजट कारों के लिए लोन उपलब्‍ध कराता है। जिसके सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों और मल्टी-यूटिलिटी वाहनों पर ₹10 करोड़ तक का लोन देता है। आसान टॉप-अप लोन की सुविधा, रिपेमेंट, 12 महीने से 96 महीने की ईएमआई के साथ डिजिटल प्रोसेस से काम होगा। साथ ही लोन की तुरंत प्रोसेसिंग भी करता है। आप एचडीएफसी बैंक ईवी लोन को इनकम टैक्‍स अधिनियम की धारा 80ईईबी के तहत आयकर लाभ के लिए भी पात्र है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article