बिजनेस

HDFC और Adani Power सहित टाॅप ट्रेंड में 10 शेयर, चेक करें कहां और क्यों मची हलचल?

बैंकिंग, पावर, ग्रीन एनर्जी और मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल है। निवेशकों के बीच सेक्टर रोटेशन साफ दिखाई दे रहा है। HDFC जहां निचले स्तर पर रिकवरी दिखा रहा है। वहीं, Adani Power रैली को लीड कर रहा है।

Image

टॉप ट्रेंड में ये स्टॉक्स

Trending Stocks: शेयर बाजार में आज बैंकिंग सेक्टर से HDFC Share खासतौर पर ट्रेंड में है। वहीं, ओवरऑल पावर, ग्रीन एनर्जी और मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल दिख रही है। जबकि, IT शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। निवेशकों के बीच सेक्टर रोटेशन साफ दिखाई दे रहा है। मोटे तौर पर पावर और इंफ्रा थीम के चलते BHEL और Tata Power में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

वहीं Reliance Power और Jio Financial Services जैसे स्टॉक्स में खबरों और स्पेकुलेशन के कारण हाई वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है। FMCG और डिफेंसिव सेक्टर में ITC स्थिर प्रदर्शन दे रहा है, जो बाजार की अनिश्चितता के बीच सुरक्षित विकल्प बना हुआ है। कुल मिलाकर बाजार में इस समय “सेक्टर रोटेशन” का खेल चल रहा है, जहां पैसा बैंकिंग और IT से निकलकर पावर, ग्रीन एनर्जी और मेटल में शिफ्ट हो रहा है।

एनर्जी सेक्टर में तेजी क्यों?

Suzlon Energy, Adani Green Energy और Adani Power जैसे पावर और ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स में तेज उछाल की मुख्य वजह सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी पर बढ़ता फोकस है। Suzlon जैसे शेयरों में रिटेल इन्वेस्टर्स की भारी भागीदारी भी तेजी को हवा दे रही है। इसके अलावा यूएस-ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ना भी इन शेयरों में तेजी का एक ट्रिगर है।

मेटल सेक्टर में डिमांड पुश

मेटल सेक्टर में Tata Steel और Vedanta में मजबूती ग्लोबल कमोडिटी कीमतों और चीन की डिमांड रिकवरी की उम्मीदों से आई है। यही वजह है कि ये शेयर हाल के सत्रों में ऊपर की दिशा में बने हुए हैं।

शेयरकरंट प्राइस (₹)तेजी (%)
Angel One325.08+1.85%
HDFC Bank805.90+1.31%
Suzlon Energy52.99+0.95%
Adani Power203.83+1.49%
Tata Power435.00+0.32%
Tata Steel212.61+0.42%

बैंकिंग का मिलाजुला रुख

बैंकिंग सेक्टर में State Bank of India, HDFC Bank और Yes Bank में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिल रहा है। FII की बिकवाली और मार्जिन प्रेशर की चिंताओं ने इन शेयरों पर दबाव बनाया है। हालांकि PSU बैंक जैसे Bank of Maharashtra में अभी भी रैली बनी हुई है।

IT में आई कमजेारी

IT सेक्टर में Infosys और Wipro पर ग्लोबल मंदी और कमजोर क्लाइंट स्पेंडिंग का असर दिख रहा है, जिससे इन शेयरों में गिरावट या साइडवेज मूवमेंट बना हुआ है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article