बिजनेस

Stock Under Rs 50: पांच साल में 29500 फीसदी रिटर्न! मिला ऑर्डर, मल्टीबैगर स्टॉक में दिखा उछाल

Hazoor Multi Projects: हजूर मल्टी प्रोजेक्ट के शेयर की कीमत फरवरी 2022 में ₹9-10 के आसपास थी, जो अब बढ़कर ₹46.70 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही, कंपनी के शेयर ने पिछले पांच सालो में 29,500% का जबरदस्त रैली देखने को मिली है, जिससे यह एक मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है।

Image

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट शेयर।

Photo : iStock

Hazoor Multi Projects: शेयर बाजार में Hazoor Multi Projects Ltd के शेयरों में 3% से अधिक की बढ़त देखी गई। कंपनी के नए ऑर्डर प्राप्त करने के बाद उसके शेयर की कीमत में बढ़त देखने को मिली। आज के ट्रेड में कंपनी का शेयर ₹46.70 पर खुला और ₹48.37 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, जिससे निवेशकों को 3% का रिटर्न मिला।

नए ऑर्डर से कंपनी को मिली मजबूती

Hazoor Multi Projects Ltd ने हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए 'लेट्टर ऑफ अवार्ड' प्राप्त किया है। कंपनी को यह पुरस्कार महाराष्ट्र राज्य में NH-361 के एक खंड के लिए चार लेन के निर्माण और संबंधित टॉयलेट ब्लॉक्स के रख-रखाव की जिम्मेदारी देने के लिए मिला है। इस प्रोजेक्ट का मूल्य ₹7.91 करोड़ है और इसे तीन महीने में पूरा करना है।

Hazoor Multi Projects Ltd के शेयर की कीमत फरवरी 2022 में ₹9-10 के आसपास थी, जो अब बढ़कर ₹46.70 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही, कंपनी के शेयर ने पिछले पांच सालो में 29,500% का जबरदस्त रैली देखने को मिली है, जिससे यह एक मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है।

क्या करती है कंपनी

Hazoor Multi Projects Ltd की स्थापना 1992 में हुई थी और यह मुख्य रूप से इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट विकास कार्यों में संलग्न है। कंपनी को सड़क निर्माण परियोजनाओं में EPC (Engineering, Procurement, and Construction) सेवाएं प्रदान करने के लिए जाना जाता है और यह अक्सर सरकारी सड़क परियोजनाओं के लिए सबकॉंट्रैक्टर के रूप में काम करती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article