Hariom Atta & Spices IPO GMP: हरिओम आटा एंड स्पाइसेज का आईपीओ 21 मई को बंद हो गया। इसके आईपीओ को शानदार रेस्पॉन्स मिला। हरिओम आटा के आईपीओ को 2000 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया। मंगलवार शाम पौने 5 बजे तक आईपीओ को 2,006.04 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया। आईपीओ में 10,62,000 शेयर बेचे जाएंगे, जबकि कंपनी को 2,13,04,14,000 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं। जोरदार रेस्पॉन्स के चलते हरिओम आटा का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 200 फीसदी से अधिक हो गया है।
ये भी पढ़ें -
कितना पहुंचा जीएमपी
हरिओम आटा एंड स्पाइसेज के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 48 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 110 रु पहुंच गया है। यानी लिस्टिंग पर ये मौजूदा जीएमपी के आधार पर 200 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
एसएमई कंपनी है हरिओम आटा
हरिओम आटा का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का है। आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 24 मई को होगी। कंपनी आईपीओ के जरिए 5.54 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 3000 शेयरों की है। यानी कम से कम 3000 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
कब अलॉट होंगे शेयर
हरिओम आटा एंड स्पाइसेज के आईपीओ में शेयरों का आवंटन 22 मई को होगा। 2018 में शुरू हुई हरिओम आटा और मसाले, आटा, दाल और अन्य फूड प्रोडक्शन का उत्पादन करती है। कंपनी के उत्पादों में चक्की आटा, जड़ी-बूटियाँ, मसाले, बिना पॉलिश की दालें, अनाज और पीली सरसों का तेल शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
