बिजनेस

Happy Forgings IPO: आज से खुला Happy Forgings IPO, जानें क्या है GMP और प्राइस बैंड

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 19, 2023, 10:36 AM IST

Happy Forgings IPO: हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ का साइज 1008 करोड़ रुपये का है। इसमें 400 करोड़ रुपये का फ्रैश इश्यू है, जबकि करीब 608 करोड़ रुपये का ओएफएस होगा।

Image

आईपीओ में निवेशक 21 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं।

Photo : Times Now Digital

Happy Forgings IPO: IPO के खुलने का क्रम जारी है। हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड का आईपीओ (Happy Forgings IPO) मंगलवार 19 दिसंबर, 2023 को खुल गया है। कंपनी हैवी फोर्जिंग्स और उच्च श्रेणी के मशीनों के पार्ट्स बनाने का कामय करती है। इस आईपीओ में निवेशक 21 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं। इसका प्राइस बैंड 808 रुपये से लेकर 850 रुपये प्रति शेयर तक तय किया गया है। हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ का साइज 1008 करोड़ रुपये का है। इसमें 400 करोड़ रुपये का फ्रैश इश्यू है, जबकि करीब 608 करोड़ रुपये का ओएफएस होगा। बता दें कि ओएफएस वाले शेयर का पैसा सीधे निवेशकों और प्रमोटर्स के पास जाता है। कंपनी को इसका कोई फायदा नहीं होता है। वहीं, फ्रैश इश्यू के जरिए मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने और नई मशीन एवं कॉरपोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा। बात हैप्पी फोर्जिंग्स IPO के GMP की करें तो कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के शेयर आज ग्रे मार्केट में 411 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

Happy Forgings IPO का कितना है लॉट साइज

हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ प्राइस बैंड 808 रुपये से लेकर 850 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इसका लॉट साइज 17 शेयरों का है। उच्च इश्यू प्राइस के हिसाब से किसी भी निवेशक को निवेश करने के लिए कम से कम 14,450 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत हिस्सा एनआईआई के लिए रिजर्व रखा गया है।

Happy Forgings IPO की कब होगी लिस्टिंग?

हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ का अलॉटमेंट 22 दिसंबर को होगा। इसकी लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर 27 दिसंबर को होने जा रही है। बता दें, कंपनी की ओर से आईपीओ खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से 303 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसमें करीब 25 एंकर निवेशकों ने 850 रुपये प्रति शेयर पर निवेश किया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article