HAL Share Price Target: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 7% से अधिक की उछाल देखी गई। यह बढ़त कंपनी को ₹62,700 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने के बाद आई, जो उसे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से प्राप्त हुए हैं। BSE पर HAL के शेयर 7.58% बढ़कर ₹4,492.80 प्रति शेयर तक पहुंच गए।
HAL को भारतीय सेना के लिए 156 लड़ाकू हेलीकॉप्टरों का ऑर्डर
HAL ने 28 मार्च को घोषणा की कि उसने रक्षा मंत्रालय के साथ दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। ये अनुबंध भारतीय सेना के लिए 90 और भारतीय वायुसेना के लिए 66 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) 'प्रचंड' की आपूर्ति के लिए किए गए हैं। कंपनी के अनुसार, इन हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी तीसरे साल से शुरू होगी और अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी।
HAL का वित्तीय प्रदर्शन और ऑर्डर बुक
HAL ने एक अन्य फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का राजस्व ₹30,400 करोड़ (अनंतिम और ऑडिटेड नहीं) रहा, जो पिछले वर्ष के ₹30,381 करोड़ के राजस्व के बराबर है।
HAL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. डी. के. सुनील ने कहा, कि "LCA और ALH की डिलीवरी में देरी के बावजूद, अन्य उत्पादों और सेवाओं की आपूर्ति में तेजी लाई गई, जिससे हम अपनी वित्तीय स्थिति को बनाए रखने में सफल रहे।" HAL का ऑर्डर बुक इस वर्ष ₹1,84,000 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के ₹94,129 करोड़ की तुलना में दोगुना से अधिक है।
Goldman Sachs UBS ने दी 'बाय' रेटिंग
अमेरिकी निवेश फर्म Goldman Sachs ने 28 मार्च को ₹161 करोड़ से अधिक के HAL के शेयर खरीदे। Goldman Sachs (Singapore) ने 3,85,774 शेयर ₹4,176.25 प्रति शेयर की दर से खरीदे। Hong Kong की Kadensa Capital ने इतने ही शेयर उसी कीमत पर बेचे। वहीं, वैश्विक ब्रोकरेज फर्म UBS ने HAL को 'बाय' रेटिंग दी है और 12-महीने का शेयर लक्ष्य ₹5,440 प्रति शेयर रखा है। UBS का मानना है कि GE द्वारा इंजन की आपूर्ति शुरू होने से HAL के उत्पादन संबंधी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
क्या HAL के शेयर खरीदने चाहिए?
विश्लेषकों के अनुसार, HAL को मिले नए ऑर्डर और बढ़ती ऑर्डर बुक इसे एक मजबूत दीर्घकालिक निवेश बनाते हैं। UBS ने HAL को अपनी 'टॉप इंडस्ट्रियल पिक' बताया है और इसमें आगे भी तेजी की संभावना जताई है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
