बिजनेस

इस शेयर ने 50 हजार को बनाया 10 लाख, समय लगा सिर्फ 5 साल, पैसा लगाने वालों की बल्ले-बल्ले

लंबी अवधि में शेयर अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसमें बीते 5 सालों में बहुत भारी रिटर्न दिया है। गुजरात थेमीस ने 5 साल में 2,033.14 फीसदी रिटर्न दिया।

Image

गुजरात थेमिस के शेयर का रिटर्न

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात थेमीस ने दिया 5 साल में 2,033.14 फीसदी रिटर्न
  • 1 साल में दिया है 82.70 फीसदी रिटर्न
  • दवा कंपनी है गुजरात थेमीस

Gujarat Themis Share : 25 मई को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 98.84 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़ कर 61,872.62 पर और निफ्टी 35.80 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 18,321.20 पर बंद हुआ। मगर शेयर बाजार एक-दो दिन का खेल नहीं है। बल्कि यहां अगर 3-5 साल के लिए पैसा लगाया जाए तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर बाजार में गिरावट आती है तो 3-5 साल की अवधि में कोई शेयर रिकवरी कर सकता है। दूसरी बात कि लंबी अवधि में शेयर अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसमें बीते 5 सालों में बहुत भारी रिटर्न दिया है।

शेयर ने दिया 2033 फीसदी रिटर्न

हम बात करने जा रहे हैं गुजरात थेमिस बॉयोसिन (Gujarat Themis Biosyn) की। बीएसई (BSE) के अनुसार इसके शेयर ने बीते 5 सालों में 2033 फीसदी रिटर्न दिया है। इस दौरान कंपनी का शेयर 34.55 रु से 737 रु पर पहुंच गया। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा 21 गुना से अधिक हो गया है। यानी 50 हजार रु लगाने वालों की निवेश राशि इस 10 लाख रु से अधिक हो गई होगी।

चेक करें बाकी अवधियों का रिटर्न

  • आज गुजरात थेमिस का शेयर 1.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 737 रु पर बंद हुआ
  • बीते 5 दिन में ये शेयर 6.94 फीसदी गिरा है
  • एक महीने में इसकी वैल्यू 2.67 फीसदी घटी है
  • 6 महीनों में शेयर ने 12.5 फीसदी नुकसान कराया है
  • 2023 में अब तक यह 5.34 फीसदी फिसला है
  • बीते एक साल में शेयर ने 82.7 फीसदी फायदा कराया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article