बिजनेस

कंपनी के मालिक ने खरीदे 45000 शेयर, स्टॉक ने लगाई जबरदस्त छलांग, ₹259 पर पहुंचा भाव!

GRM Overseas Limited के प्रमोटर अतुल गर्ग ने हाल ही में 45,000 नए शेयर खरीदे, जिससे कंपनी की हिस्सेदारी 74.42% तक बढ़ गई। इस खबर के बाद, शेयर ने 18% तक की छलांग लगाई और ₹259.90 के स्तर तक पहुंच गया। बाजार में गिरावट के बावजूद, इस स्मॉलकैप स्टॉक ने दमदार प्रदर्शन किया है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

Image

स्मॉलकैप स्टॉक

Photo : iStock

स्मॉल-कैप कंपनी GRM Overseas Limited के शेयरों ने शुक्रवार को जबरदस्त तेजी दिखाई। कारोबार के दौरान यह स्टॉक 18% तक उछलकर ₹259.90 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव ₹219.15 था। इस तेजी के पीछे प्रमोटर द्वारा की गई बड़ी हिस्सेदारी खरीद का अहम योगदान रहा।

प्रमोटर ने क्यों खरीदे 45,000 शेयर?

कंपनी ने 21 फरवरी को एक्सचेंजों को सूचित किया कि प्रमोटर अतुल गर्ग ने 19 फरवरी को ओपन मार्केट से 45,000 इक्विटी शेयर खरीदे। ये शेयर ₹2 के फेस वैल्यू पर खरीदे गए, जो कंपनी की कुल 0.07% हिस्सेदारी के बराबर है।

पहले प्रमोटरों के पास 74.35% हिस्सेदारी (4,46,09,984 शेयर) थी। शेयर खरीदने के बाद, प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़कर 74.42% (4,46,54,984 शेयर) हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में प्रमोटरों के पास 72.79% हिस्सेदारी थी, जिसे अब और बढ़ाया गया है।

गिरावट के बावजूद मजबूत बना स्टॉक

यह खरीदारी ऐसे समय में हुई है जब बाजार में मंदी का दौर चल रहा है। फिर भी, GRM Overseas का स्टॉक ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस साल (YTD) स्टॉक में 9.48% की बढ़त दर्ज की गई है। इस अवधि में निफ्टी 50 इंडेक्स 4% गिरा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 17% टूटा।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article