बिजनेस

आधार-पैन लिंकिंग पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला,जुर्माने के साथ बढ़ेगी डेडलाइन!

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 28, 2023, 09:59 AM IST

PAN-Aadhaar Linking: सरकार एक बार आधार पैन लिंक करने की आखिरी तारीख बढ़ा सकती है। वहीं जो प्रक्रिया फ्री हुआ करती थी उसमें लगने वाला चार्ज भी बढ़ सकता है। अभी इस पर सरकार की तरफ से बयान नहीं आया है पर इस पर सूचना बहुत जल्द जारी हो सकती है।

Image

पैन नंबर आधार से लिंक करने की डेडलाइन

Photo : BCCL

PAN-Aadhaar Link Deadline: यदि आपने भी अभी तक पैन नंबर आधार से लिंक नहीं करवाया है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार आधार-पैन लिंक करने की समय सीमा को दो से तीन महीने और बढ़ा सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सरकारी अधिकारी ने ईटी को बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड जल्द ही इस पर अधिसूचना जारी कर सकता है। 31 मार्च, 2022 से पहले लिंकिंग प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री थी। फिर सीबीडीटी ने पैन-आधार लिंकिंग की समय सीमा 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी थी, लेकिन 1000 रुपए जुर्माने का नियम लागू कर दिया था।

आखिरी तारीख है 31 मार्च

पैन-आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है। जिसके बाद कहा गया था कि 31 मार्च, 2023 के बाद, जो व्यक्ति इसे अपने आधार से जोड़ नहीं पाएगा, उनका पैन निष्क्रिय हो जाएगा। सरकार पहले ही चार बार समय सीमा बढ़ा चुकी है। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने के साथ नए पैन के लिए आधार नंबर देना अनिवार्य है। आयकर विभाग ने पिछले महीने एक ट्वीट में कहा था कि पैन को एक वैध आधार के साथ http://www.incometax.gov.in पर 1000 रुपए के शुल्क का भुगतान करने के बाद लिंक किया जा सकता है.

सरकार ने 9 महीने पहले बढ़ाई थी पेनाल्टी

आधार-पैन लिंकिंग की समय सीमा पहले व्यक्तियों के लिए कई बार बढ़ाई जा चुकी है। 31 मार्च, 2022 से पहले लिंकिंग प्रक्रिया फ्री थी। 1 अप्रैल, 2022 से 500 रुपए का शुल्क लगाया गया था और बाद में इसे 1 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 1,000 रुपए कर दिया गया था। सरकार इस बार फिर आधार-पैन लिंकिंग की समय सीमा बढ़ाकर आम लोगों को राहत दे सकती है।

ऐसे चेक करें स्टेटस - (How To Check Aadhaar-Pan Link Status)

1- सबसे पहले इस लिंक को खोलें - https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/link-aadhaar-status

2- अब पैन कार्ड और आधार कार्ड डीटेल्स डालें ।

3- व्यू लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करें। (View Link Aadhaar Status)

4- इसके बाद आपको स्टेटस दिखा जाएगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article