बिजनेस

Govt Tax Revenue: सरकार ने पूरा किया FY24 के लिए तय किए गए टैक्स कलेक्शन का टार्गेट, 19 लाख करोड़ पहुंचा प्रत्यक्ष कर संग्रह

Govt Tax Revenue: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन करीब 19 लाख करोड़ रु पर पहुंच गया है। 17 मार्च तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (कॉरपोरेट टैक्स और इंडिविजुअल इनकम टैक्स मिलाकर) 18.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया था।

Image

19 लाख करोड़ पहुंचा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार ने पूरा किया टैक्स कलेक्शन टार्गेट
  • 19 लाख करोड़ पहुंचा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन
  • अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रहा जीएसटी कलेक्शन

Govt Tax Revenue: सरकार ने मजबूत आर्थिक गतिविधियों और बेहतर अनुपालन (नियमों का पालन) की मदद से वित्त वर्ष 2023-24 में 34.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक टैक्स कलेक्शन के लक्ष्य को काफी हद तक हासिल कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स रेवेन्यू का कुल टार्गेट हासिल कर लिया गया है। सरकार ने अप्रैल 2023-मार्च 2024 के लिए संशोधित बजट अनुमान में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का टार्गेट बढ़ाकर 19.45 लाख करोड़ रुपये कर दिया था, जबकि इनडायरेक्ट टैक्स (जीएसटी, कस्टम ड्यूटी और एक्साइज ड्यूटी) के लिए अनुमान को घटा कर 14.84 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें -

कितना रहा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

इस दौरान डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन करीब 19 लाख करोड़ रु पर पहुंच गया है। 17 मार्च तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (कॉरपोरेट टैक्स और इंडिविजुअल इनकम टैक्स मिलाकर) 18.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया था।

जीएसटी कलेक्शन कितना रहा

पिछले वित्त वर्ष में जीएसटी टैक्स कलेक्श का भी अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा दर्ज किया गया। यह अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि मार्च 2024 में 1.78 लाख करोड़ रुपये का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन रहा।

कितना था ग्रॉस टैक्स कलेक्शन का टार्गेट

संशोधित अनुमानों में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 34.37 लाख करोड़ रुपये का ग्रॉस टैक्स कलेक्शन लक्ष्य रखा गया था। टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी आर्थिक गतिविधियों में तेजी को दर्शाती है। एनएसओ के मुताबिक भारत की वृद्धि दर 2023-24 में 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सर्वाधिक होगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article