बिजनेस

Gold Price Today: महंगा हो गया है सोना-चांदी, जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु में कितना है दाम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 11, 2023, 03:31 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 11 January 2023: देश में सोने और चांदी की कीमत रोजाना बदलती है। यह डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार- चढ़ाव से प्रभावित होती है।

Image

Gold and Silver Rate Today: जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु में कितना है सोना-चांदी का दाम

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 11 January 2023: बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमत में बढ़त दर्ज की गई। घरेलू बाजार में पीली धातु में 134 रुपये का उछाल देखा गया। एमसीएक्स पर तीन फरवरी को परिपक्व होने वाला सोना वायदा 0.24 फीसदी बढ़कर 55,846 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह तीन मार्च को परिपक्व होने वाली चांदी की वायदा कीमत 0.85 फीसदी या 581 रुपये की तेजी के साथ 68,944 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।

आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का दाम कितना है और कल के मुकाबले इसमें कितनी बढ़त या गिरावट दर्ज की गई है।

शहरकीमत (11 जनवरी 2023 को)कीमत (10 जनवरी 2023 को)
दिल्ली56,110 रुपये56,290 रुपये
मुंबई55,960 रुपये56,130 रुपये
चेन्नई57,050 रुपये57,130 रुपये
कोलकाता55,960 रुपये56,130 रुपये
बेंगलुरु56,180 रुपये56,180 रुपये
अहमदाबाद56,180 रुपये56,180 रुपये
आइए जानते हैं इन जगहों पर 10 जनवरी के मुकाबले आज 1 गिलोग्राम चांदी की कीमत में कितना बदलाव हुआ है।
शहरकीमत (11 जनवरी 2023 को)कीमत (10 जनवरी 2023 को)
दिल्ली71,500 रुपये71,800 रुपये
मुंबई71,500 रुपये71,800 रुपये
चेन्नई74,000 रुपये73,700 रुपये
कोलकाता71,500 रुपये71,800 रुपये
बेंगलुरु74,000 रुपये73,700 रुपये
अहमदाबाद74,000 रुपये71,800 रुपये
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना है गोल्ड और सिल्वर का रेट

सोमवार को 9 मई के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज हाजिर सोना दोपहर को 0.2 फीसदी बढ़कर 1,875.01 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,876.5 डॉलर पर बंद हुआ। हाजिर चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 23.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 1,076.91 डॉलर पर आ गया, जबकि पैलेडियम 1,775.49 डॉलर पर स्थिर था।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article