अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत होकर 1,987 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी की कीमत तेजी के साथ 23.17 डॉलर प्रति औंस हो गया।
एशियाई कारोबार के घंटों में शुक्रवार को सोने की कीमतों में स्थिरता रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
वहीं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में अपेक्षित चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की। साथ ही संकेत दिया कि वित्तीय बाजार में हाल के उथल पुथल के मद्देनजर वह भविष्य में नीतिगत दर को यथावत रख सकता है।गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग बढ़ने तथा व्यापारियों को अमेरिकी केन्द्रीय बैंक के आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दर यथावत रखने की उम्मीदों के बीच अभी तक इस सप्तह में सोने की कीमतों में लगभग 2.50 प्रतिशत की तेजी आई है।
वायदा बाजार में सोने में गिरावट
सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 203 रुपये टूटकर 59,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 203 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,362 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 6,435 लॉट का कारोबार हुआ।बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदे की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,008.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।
