यहां पहुंची कीमतें
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत भी 815 रुपये उछलकर 69,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
विदेश में कैसा रहा हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत होकर 1,975 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी का भाव तेजी के साथ 22.84 डॉलर प्रति औंस पर रहा।मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस रिसर्च विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में अपेक्षित चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की। साथ ही संकेत दिया कि वित्तीय बाजार में हाल के उथल पुथल के मद्देनजर वह भविष्य में नीतिगत दर को यथावत रख सकता है।उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद डॉलर सूचकांक अन्य मुद्राओं की तुलना में एक सप्ताह से अधिक समय के निचले स्तर 101.6 डॉलर पर आ गया।’’
इसके पहले फेड रिजर्व ने कहा है कि इस साल के अंत तक अमेरिका में बेरोजगारी दर 4.5 फीसदी रह सकती है। जो कि दिसंबर 2022 के अनुमान 4.6 फीसदी के मुकाबले थोड़ी कम है। हालांकि मौजूदा 3.6 फीसदी रेट से कहीं ज्यादा है। जहां तक ग्रोथ रेट की बात है तो इस साल अमेरिका की ग्रोथ रेट 0.4 फीसदी रह सकती है। जबकि इसके पहले दिसंबर में फेड रिजर्व ने इस साल के लिए 0.5 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान जताया था।
