Today Gold-Silver Price in India (सोना- चांदी का भाव आज का), 13th March 2024: सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट हुई। चांदी की कीमतों में भी गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपए की गिरावट के साथ 66,350 रुपए प्रति 10 ग्राम बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 400 रुपए की मजबूती के साथ 75,900 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।
जानिए अपने शहर का सोने और चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 65566 | 65334 | 65335 |
| सोना 995 | 65303 | 65072 | 65073 |
| सोना 916 | 60059 | 59846 | 59847 |
| सोना 750 | 49175 | 49001 | 49001 |
| सोना 585 | 38356 | 38220 | 38221 |
| चांदी 999 | 72675 रुपए किलो | 72149 रुपए किलो | 72469 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 61,480 | 67,080 | 50,360 |
| मुंबई | 60,730 | 66,250 | 49,680 |
| दिल्ली | 60,880 | 66,400 | 49,810 |
| कोलकाता | 60,730 | 66,250 | 49,680 |
| पटना | 60,780 | 66,300 | 49,720 |
| लखनऊ | 60,880 | 66,400 | 49,810 |
| अयोध्या | 60,880 | 66,400 | 49,810 |
| गुरुग्राम | 60,880 | 66,400 | 49,810 |
| गाजियाबाद | 60,880 | 66,400 | 49,810 |
| नोएडा | 60,880 | 66,400 | 49,810 |
| अहमदाबाद | 60,780 | 66,300 | 49,720 |
| जयपुर | 60,880 | 66,400 | 49,810 |
| चंडीगढ़ | 60,880 | 66,400 | 49,810 |
| भूवनेश्वर | 60,730 | 66,250 | 49,680 |
सोना (GOLD) वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 75 रुपये की गिरावट के साथ 65,960 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 75 रुपए यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,960 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 17,503 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,183.20 डॉलर प्रति औंस रह गया।
चांदी (SILVER) वायदा कीमत 74,511 रुपये किग्रा
कमजोर हाजिर मांग के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 74,511 रुपए प्रति किग्रा पर अपरिवर्तित बनी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 74,511 रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही। इसमें 22,737 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.65 डॉलर प्रति औंस रह गई।
