बिजनेस

सोना का आज का रेट: गोल्ड हुआ सस्ता, चांदी में उछाल, जानिए अयोध्या, नोएडा,पटना समेत अन्य शहरों में क्या है भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 15, 2024, 06:23 PM IST

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का) On 15 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर बदलाव हुए। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

जानिए आज सोना और चांदी का भाव क्या है

Photo : BCCL

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का) On 15 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर बदलाव हुए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतें 80 रुपए फिसलकर 62270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। पिछले कारोबार में सोना 62350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी 600 रुपए बढ़कर 74600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई जबकि पिछले बंद में यह 74,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)
सोना-चांदी की शुद्धता 14/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)15/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 9996159061508
सोना 9956134461262
सोना 9165641656341
सोना 7504619246131
सोना 5853603035982
चांदी 99969150 रुपए प्रति किलो70203
गुडरिटर्नस के मुताबिक 22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | 07 February 2024 City wise Gold Price
शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई57,40062,62046,960
मुंबई56,90062,07046,550
नई दिल्ली57,05062,22046,680
कोलकाता56,90062,07046,550
लखनऊ57,05062,22046,680
अयोध्या57,05062,22046,680
गुरुग्राम57,05062,22046,680
गाजियाबाद57,05062,22046,680
पटना56,95062,12046,595
नोएडा57,05062,22046,680
अहमदाबाद56,95062,12046,590
जयपुर57,05062,22046,680
भूवनेश्वर56,90062,07046,550
चंडीगढ़57,05062,22046,680
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के सीनियर एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों से मंदी का संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 80 रुपए की गिरावट के साथ 62,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 1,993 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 2 अमेरिकी डॉलर कम है। हालांकि चांदी 22.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, जबकि पिछले कारोबार में यह 21.97 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

कमोडिटी रिसर्च के सीनियर उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि उम्मीद से बेहतर अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) डेटा के बाद निवेशकों ने फेडरल रिजर्व की शुरुआती ब्याज दर में कटौती पर अपना दांव कम कर दिया है। जिससे सोना 2000 अमेरिकी डॉलर के प्रमुख स्तर से नीचे बना हुआ है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article