बिजनेस

Gold-Silver Rate Today: डॉलर के मुकाबले बढ़ा रुपया, जानें अब कितने का हुआ सोना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 12:25 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 31 October 2022: सोना और चांदी खरीदने से पहले आपको इसकी कीमत के साथ ही शुद्धता की भी अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए।

Image

Gold and Silver Rate Today: डॉलर के मुकाबले बढ़ा रुपया, जानें अब कितने का हुआ सोना

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 31 October 2022: अंतरराष्ट्रीय रुख के अनुरूप सोमवार को सोने की कीमत में स्थिरता रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी का सोना वायदा 0.06 फीसदी बढ़कर 50,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की वायदा कीमत 0.09 फीसदी बढ़कर 57,533 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। ग्लोबल मार्केट में पिछले सत्र में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद सोने की कीमत में स्थिरता बनी हुई है।

ग्लोबल मार्केट में इतना है दाम

हाजिर सोने के कारोबार में मामूली बदलाव देखा गया। यह 1,642.59 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी बढ़कर 1,645.90 डॉलर पर था। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट (SPDR Gold Trust) की होल्डिंग शुक्रवार को 0.28 फीसदी गिरकर 922.59 टन हो गई। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक (Dollar Index) 0.01 फीसदी गिरकर 110.73 के स्तर पर आ गया।

डॉलर के मुकाबले बढ़ा रुपया

कच्चे तेल की कीमतों में कमी की वजह से और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच आज महीने के आखिरी दिन शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसे बढ़कर 82.32 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.35 पर खुला था। मालूम हो कि पिठले सत्र में यानी शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.47 के स्तर पर बंद हुआ था।

एग्री कमोडिटी मार्केट की बात करें, तो मेंथा ऑयल 987 रुपये के आसपास है। कॉटन की कीमत 28,800 रुपये के करीब है। वहीं हल्दी की कीमत 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 7500 के करीब है। जीरा 2 फीसदी सस्ता होकर 23,800 रुपये के नीचे है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article