बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 29 Dec 2022: सोने में गिरावट, 464 रुपये सस्ती हुई चांदी, इतनी है कीमत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 06:01 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 29 December 2022: आइए जानते हैं 29 दिसंबर को देश में गोल्ड और सिल्वर की कीमत कितनी बदली है।

Image

Gold and Silver Rate Today: सोने में गिरावट, 464 रुपये सस्ती हुई चांदी

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 29 December 2022: गुरुवार को देश में गोल्ड की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हुआ है और चांदी सस्ती हुई है। भारतीय करेंसी की बात करें, तो आज अमेरिकी मुद्रा, डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये में गिरावट आई है।

इतना हुआ सोना- चांदी का दाम

दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 21 रुपये के नुकसान के साथ 54,963 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 464 रुपये की गिरावट दर्शाती 69,117 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘बैंक ऑफ जापान सहित प्रमुख केंद्रीय बैंकों ने मुद्रास्फीति के बारे में चिंता व्यक्त की है और अगले साल ब्याज दरों में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है। आज निवेशकों की निगाह, अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों पर होगी।

ग्लोबल मार्केट में इतना है दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,809 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी नुकसान के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘चीन से मांग में सुधार को लेकर उम्मीद बढ़ने के कारण, एशियाई कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई।’’

डॉलर के मुकाबले गिरा रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले बृहस्पतिवार को रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से रुपये में मजबूती आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव दिखाई दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.77 के स्तर पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह दो पैसे की हानि दर्शाता 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.76 के उच्चस्तर और 82.86 के निचले स्तर को छुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

डॉलर इंडेक्स में कमी

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 104.26 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.17 प्रतिशत घटकर 81.84 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article