बिजनेस

Gold Price Today 10 July 2025: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, बढ़ी या घटी, जानें ताजा रेट

Gold And Silver Price Today in India (सोना का भाव आज) 10 July 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों और घरेलू परिस्थितियों का सीधा प्रभाव इनकी कीमतों पर पड़ता है। आइए जानें आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमतें क्या हैं। साथ ही, अपने शहर में आज के सोना और चांदी के ताजा भाव भी देखें।

Image

जानिए आज क्या है सोने-चांदी का भाव (तस्वीर-istock)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 July 2025 : सोने की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोना बढ़कर 97046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 107934 रुपये प्रति किलो हो गई है। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं, साथ ही अपने शहर में आज का लेटेस्ट रेट भी देखें।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट96085 रुपये96838 रुपये97046 रुपये
सोना 23 कैरेट95700 रुपये96450 रुपये96657 रुपये
सोना 22 कैरेट88871 रुपये88704 रुपये88894 रुपये
सोना 18 कैरेट72766 रुपये72629 रुपये72785 रुपये
सोना 14 कैरेट56757 रुपये56650 रुपये56772 रुपये
चांदी 999107280 रुपये/किलो106900 रुपये/किलो107934 रुपये/किलो

कमजोर रुझानों से टूटे सोने-चांदी

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुझानों के अनुरूप बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये गिरकर 98,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये गिरकर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। मंगलवार को यह 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अतिरिक्त, बुधवार को चांदी की कीमत 800 रुपये गिरकर 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 11.66 डॉलर यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,289.81 डॉलर प्रति औंस रह गया।

22 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)24 कैरेट सोना का भाव रुपए में22 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹98410₹90210₹74410
मुंबई में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
दिल्ली में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
कोलकाता में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
पटना में सोना का भाव₹98460₹90260₹73850
जयपुर में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
लखनऊ में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
गुरुग्राम में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
गाजियाबाद में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
नोएडा में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
अयोध्या में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
भूवनेश्वर में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
अमरावती में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
हैदराबाद में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
बेंगलुरु में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
गुवाहाटी में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
केरल में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹98460₹90260₹7,3850
अहमदाबाद में सोना का भाव₹98460₹90260₹7,3850

जुलाई में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में बिकवाली का दबाव देखा गया। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर मजबूत बना हुआ है और दो सप्ताह के उच्च स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार प्रतिभागियों का अनुमान है कि फेडरल रिजर्व उच्च आयात करों और मजबूत अमेरिकी श्रम बाजार के कारण मुद्रास्फीति में संभावित गिरावट को देखते हुए उच्च ब्याज दरें बनाए रखेगा।

मेहता इक्विटीज में उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा कि अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं और नए व्यापार जोखिमों के बीच संतुलन बनाने के कारण सोने की कीमतें 3,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गईं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उच्च शुल्क लागू होने की समयसीमा को एक अगस्त से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने तांबे पर 50 प्रतिशत शुल्क और दवाओं पर संभावित 200 प्रतिशत शुल्क लगाया हुआ है। कलंत्री ने कहा कि इन शुल्कों से बाजार में हलचल मचने की उम्मीद है। अमेरिकी मुद्रास्फीति में गिरावट के साथ फेडरल रिजर्व द्वारा अधिक ढील दिए जाने की संभावना कम हो गई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article