बिजनेस

Gold-Silver Price Today 6 March 2025: सोना के घटे दाम, चांदी में चमक बरकरार, जानें अपने शहर के रेट

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 6th March 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। यहां आपको हर ताजा अपडेट मिलेगा, साथ ही अपने शहर में आज के रेट भी जान सकते हैं। आमतौर पर, ज्वेलरी में 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, जिसकी शुद्धता 91.6% होती है। हालांकि, कई बार इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को 22 कैरेट बताकर बेचा जाता है। इसलिए, जब भी आभूषण खरीदें, तो उसकी हॉलमार्किंग की जांच अवश्य करें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 6 March 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। जहां एक तरफ अमेरिका-चीन में जारी टैरिफ वार के बीच दुनिया के बाजार में डर का माहौल है। वहीं गुरुवार को सोने में गिरावट देखने को मिली जबकि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। 24 कैरेट सोने का दाम पिछले बंद 86300 रुपये के मुकाबले 85876 रुपये पर पहुंच गया। दूसरी तरफ चांदी का रेट 95993 रुपये प्रति किलो के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 96460 रुपये पर पहुंच गया। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99986300 रुपये86346 रुपये85876 रुपये
सोना 99585954 रुपये86000 रुपये85532 रुपये
सोना 91679051 रुपये79093 रुपये78662 रुपये
सोना 75064725 रुपये64760 रुपये64407 रुपये
सोना 58550486 रुपये50512 रुपये50238 रुपये
चांदी 99995993 रुपये/किलो96898 रुपये/किलो96460 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹80110₹87390₹66010
मुंबई में सोना का भाव₹80110₹87390₹65550
दिल्ली में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
कोलकाता में सोना का भाव₹80110₹87390₹65550
अहमदाबाद में सोना का भाव₹80160₹87440₹65590
जयपुर में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
पटना में सोना का भाव₹80160₹87440₹65590
लखनऊ में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
गाजियाबाद में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
नोएडा में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
अयोध्या में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
गुरुग्राम में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों के ताजा सौदे करने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में सोना 199 रुपये बढ़कर 86,032 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 199 रुपये या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 86,032 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 14,629 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.11 प्रतिशत घटकर 2,916.23 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी वायदा कीमतों में भी तेजी

प्रतिभागियों के अपने सौदे बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 377 रुपये बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत 377 रुपये या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,953 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.21 प्रतिशत गिरकर 32.58 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article