बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 2nd April 2024: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना, चांदी 79000 पर पहुंची, जानिए आपने शहर का ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 2, 2024, 07:44 PM IST

Today Gold Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 2nd April 2024: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई थोड़ा नीचे आ गया है और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-Canva)

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 2nd April 2024: सोना का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई फिसलकर थोड़ा नीचे आ गया है, जबकि चांदी में भी तेजी बरकरार है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझानों के बाद मंगलवार को स्थानीय बाजार में सोने की कीमतें 50 रुपए गिरकर 68,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं, जो अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। पिछले सत्र में कीमती धातु 68,420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि चांदी की कीमतें 430 रुपए चढ़कर 79,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। पिछले सत्र में यह 78,570 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में COMEX पर सोना हाजिर 2,255 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी की कीमतें 25.55 डॉलर प्रति औंस पर थीं। जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव आज का

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता सुबह का रेट प्रति 10 ग्रामदोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम शाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 999686636881768961
सोना 995683886854168685
सोना 916628956303663168
सोना 750514975161351721
सोना 585401684025840342
चांदी 99975111 रुपए किलो75722 रुपए किलो76127 रुपए किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई64,56070,43052,890
मुंबई63,61069,39052,050
नई दिल्ली63,76069,54052,170
कोलकाता63,61069,39052,050
अहमदाबाद63,66069,44052,090
जयपुर63,760 69,54052,170
पटना63,66069,44052,090
लखनऊ63,76069,54052,170
अयोध्या63,76069,54052,170
गाजियाबाद63,76069,54052,170
नोएडा63,76069,54052,170
गुरुग्राम63,760 69,54052,170
चंडीगढ़63,76069,54052,170
भूवनेश्वर63,61069,39052,050

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 337 रुपये की तेजी के साथ 68,668 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 337 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 68,668 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 23,606 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,274.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 775 रुपये की तेजी के साथ 76,307 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 775 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,307 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 24,702 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.54 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article