बिजनेस

Gold-Silver Price Today 28 February 2025: आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदने का बेहतरीन मौका! जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 February 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आपके शहर में आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

सोना चांदी का दाम आज क्या है?

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 February 2025: शेयर बाजार के बाद अब सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम पिछले बंद 85593 रुपये के मुकाबले 85056 रुपये पर पहुंच गया। दूसरी तरफ चांदी का रेट पिछले बंद 95048 रुपये प्रति किलो से कम होकर 93480 रुपये पर आ गया। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99985593 रुपये85114 रुपये85056 रुपये
सोना 99585250 रुपये84773 रुपये84715 रुपये
सोना 91678403 रुपये77964 रुपये77911 रुपये
सोना 75064195 रुपये63836 रुपये63792 रुपये
सोना 58550072 रुपये49792 रुपये49758 रुपये
चांदी 99995048 रुपये/किलो93601 रुपये/किलो93480 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹80710₹88050₹66410
मुंबई में सोना का भाव₹80710₹89050₹66040
दिल्ली में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
कोलकाता में सोना का भाव₹80710₹88050₹66040
अहमदाबाद में सोना का भाव₹80760₹88100₹66080
जयपुर में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
पटना में सोना का भाव₹80760₹88100₹66080
लखनऊ में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
गाजियाबाद में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
नोएडा में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
अयोध्या में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
गुरुग्राम में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

सोना का वायदा भाव 446 रुपये की गिरावट के साथ 84750 रुपये प्रति 10 ग्राम

कमजोर हाजिर मांग के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 446 रुपये की गिरावट के साथ 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 446 रुपये यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,812 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 20.50 औंस या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,875.40 डॉलर प्रति औंस रह गई।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 333 रुपये की गिरावट

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 333 रुपये की गिरावट के साथ 93,302 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 333 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93,302 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 729 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहा author

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ... और देखें

End of Article