Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 26th April 2024: सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है लेकिन उच्चतम स्तर के करीब बरकरार है। सोने में गुरुवार को मामूली गिरावट हुई थी। लेकिन इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार ओपन होने के बाद फिर बढ़ोतरी हुई 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने कीमत 72448 रुपए हो गई जबकि चांदी बढ़कर 81374 रुपए किलो हो गई। उधर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सोना 350 रुपए की मजबूती के साथ 72,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह 72,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 600 रुपए के उछाल के साथ 84,700 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 84,100 रुपए प्रति किलो था।
सोने-चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 72094 रुपए | 72360 रुपए | 72448 रुपए |
| सोना 995 | 71805 रुपए | 72070 रुपए | 72158 रुपए |
| सोना 916 | 66038 रुपए | 66282 रुपए | 66362 रुपए |
| सोना 750 | 54071 रुपए | 54270 रुपए | 54336 रुपए |
| सोना 585 | 42175 रुपए | 42331 रुपए | 42382 रुपए |
| चांदी 999 | 80898 रुपए किलो | 81456 रुपए किलो | 81374 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 67,090 | 73,190 | 54,950 |
| मुंबई | 66,240 | 72,260 | 54,190 |
| दिल्ली | 66,390 | 72,410 | 54,320 |
| कोलकाता | 66,240 | 72,260 | 54,190 |
| अहमदाबाद | 72,310 | 66,290 | 54,230 |
| जयपुर | 66,390 | 72,410 | 54,320 |
| पटना | 66,290 | 72,310 | 54,230 |
| लखनऊ | 66,390 | 72,410 | 54,320 |
| गाजियाबाद | 66,390 | 72,410 | 54,320 |
| नोएडा | 66,390 | 72,410 | 54,320 |
| अयोध्या | 66,390 | 72,410 | 54,320 |
| गुरुग्राम | 66,390 | 72,410 | 54,320 |
| चंडीगढ़ | 66,390 | 72,410 | 54,320 |
| भूवनेश्वर | 66,240 | 72,260 | 54,190 |
सोना (Sona) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 40 रुपये की तेजी के साथ 71,090 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 40 रुपए यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,090 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 19,372 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 2,338.30 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 233 रुपए की तेजी के साथ 82,467 रुपए प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 233 रुपए यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,467 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 15,028 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.66 डॉलर प्रति औंस हो गई।
