Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 February 2025: सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। मंगलवार को 24 कैरेट सोने का दाम पिछले बंद 85254 रुपये के मुकाबले बढ़कर 85690 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट 95046 रुपये/किलो के मुकाबले बढ़कर 96023 रुपये हो गया। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।
सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
| सोना 999 | 85254 रुपये | 85725 रुपये | 85690 रुपये |
| सोना 995 | 84913 रुपये | 85385 रुपये | 85347 रुपये |
| सोना 916 | 78093 रुपये | 78524 रुपये | 78492 रुपये |
| सोना 750 | 63941 रुपये | 64294 रुपये | 64268 रुपये |
| सोना 585 | 49874 रुपये | 50149 रुपये | 50129 रुपये |
| चांदी 999 | 95946 रुपये/किलो | 95959 रुपये/किलो | 96023 रुपये/किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई में सोना का भाव | ₹79410 | ₹86630 | ₹65360 |
| मुंबई में सोना का भाव | ₹79410 | ₹86630 | ₹64980 |
| दिल्ली में सोना का भाव | ₹79560 | ₹8678o | ₹65100 |
| कोलकाता में सोना का भाव | ₹79410 | ₹86630 | ₹64980 |
| अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹79460 | ₹86680 | ₹65020 |
| जयपुर में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
| पटना में सोना का भाव | ₹79460 | ₹86680 | ₹65020 |
| लखनऊ में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
| गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
| नोएडा में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
| अयोध्या में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
| गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
| चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
Gold Price Today: वायदा सोना भाव में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 347 रुपये बढ़कर 85,034 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने के अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 347 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,034 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 15,555 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,911.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।
Silver Price Today: वायदा चांदी भाव में गिरावट
कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 140 रुपये की गिरावट के साथ 95,446 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 140 रुपये यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,446 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,636 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
