Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 17 May 2024: चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड बढ़त के साथ शुक्रवार को स्थानीय बाजार में 89,000 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। हालांकि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप सोने की कीमत 150 रुपये गिरकर 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 300 रुपये उछलकर 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले सत्र में यह 88,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच सोने की कीमतें 150 रुपये गिरकर 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले सत्र में यह 74,050 रुपये पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में सोना हाजिर 2,380 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद से छह डॉलर नीचे है। हालांकि, चांदी बढ़त के साथ 29.65 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबार में यह 29.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
ये भी पढ़ें -
सोने-चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 73438 | 73387 | 73383 |
| सोना 995 | 73144 | 73093 | 73089 |
| सोना 916 | 67269 | 67223 | 67219 |
| सोना 750 | 55079 | 55040 | 55037 |
| सोना 585 | 42961 | 42931 | 42929 |
| चांदी 999 | 86230 रुपए किलो | 86271 रुपए किलो | 86373 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price (प्रति 1 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | ₹ 67960 | ₹ 74140 | ₹ 55670 |
| मुंबई | ₹ 67860 | ₹ 7403 0 | ₹ 55520 |
| दिल्ली | ₹ 68010 | ₹ 74180 | ₹ 55650 |
| कोलकाता | ₹ 67860 | ₹ 74030 | ₹ 55520 |
| अहमदाबाद | ₹ 67910 | ₹ 74080 | ₹ 55570 |
| जयपुर | ₹ 68010 | ₹ 74180 | ₹ 55650 |
| पटना | ₹ 67910 | ₹ 74080 | ₹ 55570 |
| लखनऊ | ₹ 68010 | ₹ 74180 | ₹ 55650 |
| गाजियाबाद | ₹ 68010 | ₹ 74180 | ₹ 55650 |
| नोएडा | ₹ 68010 | ₹ 74180 | ₹ 55650 |
| अयोध्या | ₹ 68010 | ₹ 74180 | ₹ 55650 |
| गुरुग्राम | ₹ 68010 | ₹ 74180 | ₹ 55650 |
| चंडीगढ़ | ₹ 68010 | ₹ 74180 | ₹ 55650 |
| भूवनेश्वर | ₹ 67860 | ₹ 74030 | ₹ 55520 |
क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।
क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
