बिजनेस

Gold-Silver Price Today 05 December 2024: सोना-चांदी की कीमतों बदलाव, बढ़ी या घटी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 05 December 2024 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है, ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

Image

जानिए आज क्या है सोना चांदी का रेट (तस्वीर-Canva)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 05 December 2024: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। पिछले बंद भाव 76392 रुपए के मुकाबले गुरुवार को बढ़कर 76453 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव 90025 रुपये के मुकाबले बढ़कर 91210 रुपये प्रति किलो हो गया। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 और 14 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या है रेट। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99976392 रुपये76538 रुपये76453 रुपये
सोना 99576086 रुपये76232 रुपये76147 रुपये
सोना 91669975 रुपये70109 रुपये70031 रुपये
सोना 75057294 रुपये57404 रुपये57340 रुपये
सोना 58544689 रुपये44775 रुपये44725 रुपये
चांदी 99990025 रुपये/किलो91090 रुपये/किलो91210 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹ 71310₹ 77780₹ 58900
मुंबई में सोना का भाव₹71300₹ 77780₹ 58340
दिल्ली में सोना का भाव₹ 71450₹ 77930₹ 58460
कोलकाता में सोना का भाव₹ 71300₹ 77780₹ 58340
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 71350₹ 77830₹ 58380
जयपुर में सोना का भाव₹ 71450₹ 77930₹ 58460
पटना में सोना का भाव₹ 71350₹ 7783 0₹ 58380
लखनऊ में सोना का भाव₹ 71450₹ 77930₹ 58460
गाजियाबाद में सोना का भाव₹ 71450₹ 77930₹ 58460
नोएडा में सोना का भाव₹ 71450₹ 77930₹ 58460
अयोध्या में सोना का भाव₹ 71450₹ 77930₹ 58460
गुरुग्राम में सोना का भाव₹ 7145 0₹ 77930₹ 58460
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹ 71450₹ 77930₹ 58460

सोना वायदा कीमतों में तेजी

जबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 37 रुपये की तेजी के साथ 76,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2025 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 37 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,338 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,646.77 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा चांदी की कीमत 82 रुपये की तेजी के साथ 92,279 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2025 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 82 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 92,279 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 25,032 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.16 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article