बिजनेस

Go First की सभी फ्लाइट्स 28 मई तक के लिए रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

Go First Flights Cancelled: कई तरह की दिक्कतों से जूझ रही भारतीय एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने एक बार फिर अपनी फ्लाइट्स को कैंसिल करने का ऐलान किया है। एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों के लिए एक जरूरी नोटिस जारी करते हुए कहा है कि संचालन कारणों की वजह से 28 मई तक शेड्यूल सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

Image

गो फर्स्ट ने एक बार फिर अपनी फ्लाइट्स को कैंसिल करने का ऐलान किया है

Photo : BCCL

Go First Flights Cancelled: कई तरह की दिक्कतों से जूझ रही भारतीय एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने एक बार फिर अपनी फ्लाइट्स को कैंसिल करने का ऐलान किया है। एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों के लिए एक जरूरी नोटिस जारी करते हुए कहा है कि संचालन कारणों की वजह से 28 मई तक शेड्यूल सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। गो फर्स्ट ने अपने नोटिस में बताया कि यात्रियों को जल्द ही पूरा रिफंड भेज दिया जाएगा। एयरलाइन कंपनी ने ये भी कहा है कि फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों का ट्रैवल प्लान प्रभावित होता है, जिसे ध्यान में रखकर वे अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे।

गो फर्स्ट ने यात्रियों को दिया ये मैसेज

गो फर्स्ट ने यात्रियों के लिए अपने नोटिस में लिखा, ''जैसा कि आप जानते हैं कि कंपनी ने तत्काल समाधान और ऑपरेशन्स को दोबारा शुरू करने के लिए एक आवेदन दायर किया है। हम बहुत जल्द फिर से बुकिंग शुरू करने में सक्षम होंगे। हम आपके धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं।

3 मई से बंद हैं एयरलाइन कंपनी की सभी उड़ानें

बताते चलें कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मुसीबतों में फंसी एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट से अपना परिचालन फिर शुरू करने से पहले विस्तृत पुनरुद्धार योजना पेश करने को कहा है। स्वैच्छिक दिवाला कार्यवाही का सामना कर रही कंपनी की उड़ानें 3 मई से ही बंद है।

गो फर्स्ट को 30 दिन के अंदर पेश करनी होगी योजना

सूत्र ने कहा कि डीजीसीए ने 24 मई को कंपनी को परिचालन की बहाली के लिए 30 दिन के अंदर एकीकृत पुनरुद्धार योजना पेश करने के लिए कहा है। डीजीसीए ने इसके बाद एयरलाइन से संचालन योग्य विमान, पायलट और अन्य कर्मियों, देखभाल प्रबंधन और कोष समेत अन्य चीजों की जानकारी देने के लिए कहा था।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article