बिजनेस

शेयर मार्केट में आज तूफानी तेजी की उम्मीद, ग्लोबल मार्केट्स उछले, गिफ्ट निफ्टी 400 अंक भागा

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। मंगलवार को भारतीय बाजार बंद रहा। इस दौरान अमेरिका सहित ज्यादातर बड़े मार्केट्स में जोरदार रैली देखने को मिली। वहीं, गिफ्ट निफ्टी भी करीब 400 अंक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है, जो निफ्टी में 400 अंक के गैप अप ओपनिंग के संकेत दिख रहे हैं।

Image

शेयर बाजार में दिखेगी तेजी

Global Markets and GIFT Nifty Update: ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज तेज शुरुआत के आसार हैं। GIFT Nifty 300 से ज्यादा अंकों की बढ़त दिखा रहा है, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बाजार की तेजी को सीमित कर सकता है और निवेशकों की सतर्कता बढ़ा सकता है। कुल मिलाकर संकेत बताते हैं कि बाजार की शुरुआत मजबूत हो सकती है, लेकिन ऊंचे स्तरों पर टिकाव चुनौतीपूर्ण रहेगा। ग्लोबल सपोर्ट के बावजूद निवेशकों की नजर कच्चे तेल और जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम पर बनी रहेगी। ऐसे में दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और रणनीति सावधानी के साथ अपनानी होगी।

ग्लोबल रैली से मजबूत संकेत

अमेरिकी बाजारों में आई तेज रिकवरी ने ग्लोबल सेंटीमेंट को मजबूत किया है। S&P 500 में करीब 3% और Nasdaq Composite में लगभग 4% की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, साल-दर-साल प्रदर्शन अब भी कमजोर है और टेक्निकल संकेतक बाजार में कमजोरी की ओर इशारा करते हैं। यह बताता है कि मौजूदा तेजी फिलहाल राहत भरी उछाल हो सकती है, न कि स्थायी ट्रेंड।

अमेरिकी बाजारLTPबदलाव% बदलावपिछला बंदYTD (%)यूरोपीय बाजारLTPबदलाव% बदलावपिछला बंदYTD (%)
Dow Jones Futures46,403.09+61.58+0.13%46,341.51-3.45%FTSE 10010,176.45+48.49+0.48%10,127.96+2.26%
S&P 5006,528.52+184.80+2.91%6,343.72-4.63%CAC 407,816.94+44.49+0.57%7,772.45-4.62%
Nasdaq Composite21,590.63+795.99+3.83%20,794.64-7.15%DAX22,680.04+117.16+0.52%22,562.88-7.58%

एशियाई बाजारों में चौतरफा तेजी

एशिया में निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आ रहा है। Nikkei 225 करीब 4% और KOSPI 6% से ज्यादा उछल गया है। Hang Seng Index और Taiwan Weighted Index में भी मजबूत खरीदारी देखी गई। इन संकेतों के बीच GIFT Nifty 300 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है, जो घरेलू बाजार में गैप-अप ओपनिंग का संकेत देता है।

बाजारLTPबदलाव% बदलावपिछला बंदYTD (%)
GIFT Nifty22,770.50+338.00+1.51%22,432.50-13.39%
Nikkei 22553,097.00+2,033.28+3.98%51,063.72+2.44%
Straits Times Index4,967.17+81.72+1.67%4,885.45+6.68%
Hang Seng Index25,263.00+474.86+1.92%24,788.14-1.43%
Taiwan Weighted Index33,043.88+1,320.89+4.16%31,722.99+12.59%
KOSPI5,383.19+330.73+6.55%5,052.46+24.91%
Jakarta Composite Index7,197.50+149.28+2.12%7,048.22-16.76%
Shanghai Composite Index3,943.76+51.90+1.33%3,891.86-0.63%

कच्चा तेल बना सबसे बड़ा खतरा

ग्लोबल तेजी के बीच सबसे बड़ा जोखिम कमोडिटी बाजार से आ रहा है। Brent Crude 105 डॉलर के पार पहुंच चुका है और इसमें लगातार तेजी बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में यह उछाल भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए महंगाई और चालू खाते के घाटे का दबाव बढ़ा सकता है। यही कारण है कि बाजार की तेजी पर ब्रेक लगने की आशंका बनी हुई है।

इंस्ट्रूमेंटLTPबदलाव% बदलावपिछला बंदYTD (%)
Brent Crude105.45+1.48+1.43%103.97+73.33%
Crude Oil102.88+1.50+1.48%101.38+79.20%
Gold4,682.40+7.88+0.17%4,674.52+8.39%
Dollar Index99.80-0.08-0.08%99.88
USD/INR94.77-0.05-0.05%94.82

करेंसी में राहत, लेकिन दबाव कायम

डॉलर इंडेक्स में हल्की कमजोरी देखने को मिली है, जिससे रुपये को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, यदि कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो रुपये पर फिर से दबाव बढ़ सकता है। इससे विदेशी निवेश प्रवाह और बाजार की दिशा प्रभावित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article