बिजनेस

ये लड़की बनना चाहती है अंबानी की बहू, श्री कृष्ण की शरण में पहुंची, करेगी 1 करोड़ मंत्रों का जाप

Girl Want To Marry Anmol Ambani: एक लड़की ने मथुरा में स्थित भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में अर्जी लगाई है। लड़की ने अपनी अर्जी के लिए एक पत्र लिखा है। उसने पत्र में अर्जी लगाई है कि उसकी शादी अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी से हो जाए।

Image

अनमोल अंबानी शादी

KEY HIGHLIGHTS
  • एक लड़की करना चाहती है अनमोल अंबानी से शादी
  • बनना चाहती है अनिल अंबानी की बहू
  • श्री कृष्ण से लगाई गुहार

Girl Want To Marry Anmol Ambani: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी कोई वीडियो, कभी किसी का कोई पोस्ट और कभी कोई मीम। लोग इन वायरल चीजों को बहुत पसंद करते हैं और शेयर करते हैं। कभी कभार लोग फेमस होने के लिए भी कुछ न कुछ उल्टी-सीधी हरकत करके उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। जैसे कि हाल के दिनों में कई लोगों ने दिल्ली मेट्रो में डांस करने की वीडियो डाली हैं। इस बीच एक लड़की का एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने भगवान श्री कृष्ण से अर्जी लगाई है कि वो अंबानी परिवार (Ambani Family) की बहू बन जाए।

मथुरा के मंदिर में लगाई अर्जी

एक लड़की ने मथुरा में स्थित भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में अर्जी लगाई है। लड़की ने अपनी अर्जी के लिए एक पत्र लिखा है। उसने पत्र में अर्जी लगाई है कि उसकी शादी अनिल अंबानी (Anil Ambani) के बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) से हो जाए।

लड़की ने लेटर में लिखा है कि ने भगवान श्री कृष्ण को गोविंद के नाम से संबोधित किया है और कहा है कि मेरी शादी अनमोल से असंभव है, पर आप इसे संभव कर सकते हैं। लड़की के मुताबिक अनमोल से शादी के लिए वे कोई कर्म नहीं कर सकती, केवल आपकी पूजा कर सकती हूं।

Anmol Ambani

युवती का लेटर

एक करोड़ मंत्रों का संकल्प

लड़की ने अपने नाम का खुलासा नहीं किया है। पर अनमोल से शादी के लिए इसने एक करोड़ मंत्रों का संकल्प लिया है, पर लड़की के पापा उसे ताने मारते हैं। गीता का जिक्र करते हुए लड़की ने लेटर में लिखा है कि आपने गीता में खुद कहा है कि व्यक्ति जो चाहे वो बन सकता है, यदि वे निरंतर चिंतन करे, तो चिंतन का मतलब पूजा ही तो है।

अनमोल अंबानी, जिन्हें जय अनमोल अंबानी के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय कारोबारी हैं, जो भारतीय उद्योगपति और बिजनेसमैस अनिल अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article