बिजनेस

LIC दे रही डेली 45 रु जमा करने पर 25 लाख रु, परिवार को भी मिलेगा फायदा

LIC New Jeevan Anand Policy: ये एलआईसी की नई जीवन बीमा पॉलिसी है, जिसमें आपको बचत और प्रोटेक्शन का एक खास कॉम्बिनेशन मिलता है। दरअसल एलआईसी न्यू जीवन आनंद पॉलिसी इसके जीवन आनंद प्लान का नया वर्जन है। ये पॉलिसी आपको सिर्फ 45 रु डेली जमा करने पर 25 लाख दिला सकती है।

Image

एलआईसी न्यू जीवन आनंद पॉलिसी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • डेली 45 रु जमा कर पाएं 25 लाख
  • एलआईसी की खास पॉलिसी में मौका
  • परिवार को पॉलिसी में मिलेगी सेफ्टी

LIC New Jeevan Anand Policy: एलआईसी (LIC) देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। एलआईसी कई तरह की बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) ऑफर करती है, जिनमें से कई रिटायरमेंट या पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके परिवार को फायदा पहुंचाती हैं। इन्हीं में से एक है एलआईसी न्यू जीवन आनंद पॉलिसी (New Jeevan Anand Policy)।

ये एलआईसी की नई जीवन बीमा पॉलिसी है, जिसमें आपको बचत और प्रोटेक्शन का एक खास कॉम्बिनेशन मिलता है। दरअसल एलआईसी न्यू जीवन आनंद पॉलिसी इसके जीवन आनंद प्लान का नया वर्जन है। ये पॉलिसी आपको सिर्फ 45 रु डेली जमा करने पर 25 लाख दिला सकती है। आगे जानिए प्लान का पूरा गणित।

ये हैं न्यू जीवन आनंद पॉलिसी के फायदे

  • डेथ बेनेफिट
  • मैच्योरिटी बेनेफिट
  • प्रॉफिट में हिस्सेदारी
  • टैक्स बेनेफिट

क्या हैं पॉलिसी के फीचर्स

  • न्यू जीवन आनंद पॉलिसी एक पार्टिसिपेटिंग होल-लाइफ एंडोमेंट प्लान (Whole-Life Endowment Plan) है। प्लान में गारंटीड बेनेफिट के अलावा आपको प्रॉफिट भी मिलता है
  • बीमाधारक को रेगुलर प्रीमियम पेमेंट का ऑप्शन मिलता है
  • यदि पॉलिसीधारक प्लान के आखिर तक जीवित रहे तो उसे मैच्योरिटी पर पैसा भी मिलता है
  • पॉलिसीधारक को उसकी 100 वर्ष की आयु तक का कवर मिलता है। यह दर्शाता है कि पॉलिसी के दौरान और बाद में भी डेथ बेनेफिट का फायदा मिलता है

ये हैं दो बड़े फायदे

इस प्लान के दो बड़े फायदे ये हैं कि मैच्योरिटी पर आपको एक साथ मोटी रकम मिलेगी। यदि पॉलिसीधारक गुजर जाए तो उस स्थिति में कंपनी उसके परिवार को बीमा राशि देगी। बाकी जानकारी आपको इस लिंक पर (https://lifeinsuranceofindia.in/product/lic-new-jeevan-anand-online/) मिल सकती है।

कैसे मिलेंगे 25 लाख रु

न्यू जीवन आनंद पॉलिसी में आप 5 लाख रुपये के मिनिमम पेमेंट एश्योर्ड से 25 लाख रुपये तक हासिल कर सकते हैं। इसके आपको 35 वर्षों के लिए पॉलिसी लेनी है। फिर हर महीने 1,358 रुपये या 16,300 रुपये प्रति वर्ष (डेली 45.26 रु जमा करें) का भुगतान करना है। मैच्योरिटी पर आपको एक साथ 25 लाख रु मिल जाएंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article