बिजनेस

या तो आप पैसों के ढेर पर बैठे रहें, या... सक्सेस की गारंटी हैं गौतम अडानी की ये बातें

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 15, 2023, 09:39 AM IST

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन की टॉप लिस्ट में शामिल गौतम अडानी हाल में भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने हैं। यहां हम आपको उनकी कही कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप सक्ससे की गारंटी पा सकते हैं।

Image

उनकी सक्सेस देखकर आज की तारीख में हर कोई उनके जितना सफल बनने के सपने देखता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम अडानी के मोटिवेशनल कोट्स
  • सक्सेस की गारंटी कहा जा सकता है
  • जीवन सुधार देंगी इनकी कही बातें

Gautam Adani Motivational And Inspirational Quotes: गौतम अडानी को हाल में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रखा है। मुकेश अंबानी के बाद इन्हीं का नंबर आता है। उनकी सक्सेस देखकर आज की तारीख में हर कोई उनके जितना सफल बनने के सपने देखता है। लेकिन गौतम अडानी ने रातों-रात सफलता हासिल नहीं की है, बल्कि कड़ी मेहनत और बहुत से उतार-चढ़ाव इन्होंने अपने करियर में देखे हैं। आज हम आपको इनकी कही कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिन्हें अपने जीवन में फॉलो करके आप सफल बन सकते हैं।

Gautam Adani Motivational Quotes

Gautam Adani Motivational Quotes

अहमदाबाद से है खास लगाव

गौतम अडानी को अपने बर्थ प्लेस गुजरात के अहमदाबाद से खास लगाव है और उन्होंने अपनी कंपनी के लिए इसी शहर में हेडऑफिस बनाया है। इसके अलावा गौतम संभवतः रोजाना अपने परिवार के साथ भोजन करते हैं।

Gautam Adani Motivational Quotes

Gautam Adani Motivational Quotes

चॉल में रहता था पूरा परिवार

गौतम अडानी का जन्म अहमदाबाद में 24 जून 1962 को हुआ था और इन्हें मिलाकर कुल 6 भाई-बहन हैं। उनका पूरा परिवार शहर के पोल इलाके की शेठ चाल में रहता था। हालांकि इन्होंने सबके लिए कुछ अलग सोचा था।

Gautam Adani Motivational Quotes

Gautam Adani Motivational Quotes

बचपन से देखे बड़े सपने

गौतम अडानी ने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है और यही वजह है कि उनके सपने हमेशा बड़ा बनने के रहे। गगौतम गुजरात यूनिवर्सिटी से बीकॉम अधूरा छोड़ मुंबई आए और डायमंड सॉर्टर के रूप में करियर शुरू किया।

Gautam Adani Motivational Quotes

Gautam Adani Motivational Quotes

ऐसे हुई सफलता की शुरुआत

1991 में जब आर्थिक स्थिति सुधरी तो गौतम अडानी कम समय में मल्टीनेशनल बिजनेसमैन बन गए। 1995 तक गौतम अडानी सफलता की राह पर तेजी से आगे बढ़ चुके थे और उनकी कंपनी को मुद्रा पोर्ट चलाने का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला।

Gautam Adani Motivational Quotes

Gautam Adani Motivational Quotes

ना मेहनत से डरे, ना मुसीबत से घबराए

गौतम अडानी ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया। इसके लिए ना वो मेहनत करने से डरे और ना ही मुसीबतों से घबराए। हमेशा अपने फैसलों पर विश्वास रखा और आगे बढ़ते गए।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article