बिजनेस

4 दिन में अडानी ने जितनी दौलत गंवाई, उससे पाक चुका देगा 10 महीने की देनदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 30, 2023, 01:38 PM IST

Gautam Adani And Pak Economic Crisis: पाक के ऊपर अगले 12 महीने में करीब 26.3 अरब डॉलर की देनदारियां है। जो कि पहले से तय हैं, और यह विदेशी देनदारियां है। वहीं उसके पास विदेशी मुद्रा की बात की जाय तो केवल 3.1 अरब डॉलर (28 जनवरी ) ही बचा है।

Image

बुरे हाल में पाकिस्तान

Photo : BCCL

Gautam Adani And Pak Economic Crisis: भारत के अरबपति गौतम अडानी इस समय चर्चा में हैं। अमेरिकी शॉर्ट कवर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आरोपों से अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई है। और उसका खामियाजा गौतम अडानी को अपनी दौलत में भारी गिरावट के रूप में उठाना पड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी की दौलत में 25 जनवरी से 28 जनवरी के बीच 20.3 अरब डॉलर की कमी आई है। और वह दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स से फिसलकर 7 वें पायदान पर आ गए हैं। अडानी ने भले ही 4 दिन में 20 अरब डॉलर गवाएं है। लेकिन अगर यही दौलत कंगाल हो चुके पाकिस्तान को मिल जाती तो उसकी दुनिया ही संवर जाती। क्योंकि अडानी को 4 दिन में जितना नुकसान हुए हैं, उससे पाकिस्तान 10 महीने तक की देनदारियां चुकाने में सक्षम हो जाता।

12 महीने में पाक के ऊपर इतनी देनदारी (कर्ज)

पाकिस्तान के अखबार ट्रिब्यून के अनुसार, पाक के ऊपर अगले 12 महीने में करीब 26.3 अरब डॉलर की देनदारियां है। जो कि पहले से तय हैं, और यह विदेशी देनदारियां है। वहीं पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार उसके पास विदेशी मुद्रा की बात की जाय तो केवल 3.1 अरब डॉलर (28 जनवरी ) ही बचा है। जो कि मुश्किल से उसके आयात जरूरतों को 3 हफ्ते तक पूरा कर सकता है। वहीं अगर लंबे समय की अवधि की कर्ज की बात की जाय तो पाकिस्तान के ऊपर 274 अरब डॉलर का कर्ज हो चुका है।

ऐसे में साफ है कि अगर पाकिस्तान को अडानी के डूबे पैसे के बराबर राशि मिल जाय तो वह बेहद सुकून की स्थिति में आ सकता है। और वह 9-10 महीने तक का तुरंत का कर्ज चुका सकता है।

पाकिस्तान में महंगाई चरम पर

पाकिस्तान की हालत किस हद तक खराब हो चुकी है, उसे विश्व बैंक के एक बयान से समझा जा सकता है। जिसमें उसने पाकिस्तान को दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर इकोनॉमी बताया है। और वहां पर महंगाई 24.5 फीसदी के स्तर पर पहुंच चुकी है। जबकि खाने-पीने की चीजों की कीमत 35 फीसदी के स्तर पर पहुंच चुकी है। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रूपया 262 के स्तर पर पहुंच चुका है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें 250 पाकिस्तान रूपये से ज्यादा हो चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article