बिजनेस

Ganesh Green Bharat: 5 जुलाई को खुलेगा गणेश ग्रीन भारत का IPO, 94.7% है GMP, चेक करें प्राइस बैंड

Ganesh Green Bharat IPO: गणेश ग्रीन भारत ने बयान में कहा है कि आईपीओ पूरी तरह से 65.91 लाख नए शेयरों का इश्यू है। बता दें कि गणेश ग्रीन की शुरुआत अप्रैल, 2016 में की गई थी। यह सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण, विद्युत ठेका सेवाओं और जलापूर्ति योजना परियोजनाओं पर काम करती है। अहमदाबाद स्थित कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 236.73 मेगावाट है।

Image

गणेश ग्रीन भारत का आईपीओ आ रहा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गणेश ग्रीन भारत का IPO 5 जुलाई को खुलेगा
  • 180 रु है शेयर का जीएमपी
  • प्राइस बैंड है 181-190 रु

Ganesh Green Bharat IPO: सौर पीवी मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी गणेश ग्रीन भारत का आईपीओ (IPO) के जरिए 125.23 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 181-190 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 5 जुलाई को खुलकर 9 जुलाई को बंद होगा। इसके बाद कंपनी के शेयर NSE Emerge SME Platform पर लिस्ट होंगे। आगे जानिए कितना है इसका जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार गणेश ग्रीन भारत का जीएमपी इस समय 180 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 190 रु भी फिक्स होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर निवेशकों को लिस्टिंग पर करीब 94.7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

कितनी पुरानी है कंपनी

गणेश ग्रीन भारत ने बयान में कहा है कि आईपीओ पूरी तरह से 65.91 लाख नए शेयरों का इश्यू है। बता दें कि गणेश ग्रीन की शुरुआत अप्रैल, 2016 में की गई थी। यह सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण, विद्युत ठेका सेवाओं और जलापूर्ति योजना परियोजनाओं पर काम करती है। अहमदाबाद स्थित कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 236.73 मेगावाट है।

कब होगी लिस्टिंग

गणेश ग्रीन भारत की लिस्टिंग 12 जुलाई को होगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 600 शेयरों की है। यानी निवेशक कम से कम 600 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकेंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article