बिजनेस

GAIL Share: 200 रु का शेयर दे सकता 10% रिटर्न, जानें कितना है GAIL का टार्गेट

GAIL Share Price Target: बीएसई पर इसका शेयर 199.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 201.35 रु पर खुला है और करीब साढ़े 9 बजे 2.40 रु या 1.20 फीसदी की तेजी के साथ 202.35 रु पर है।

Image

GAIL को खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • GAIL में खरीदारी की सलाह
  • 220 रु का है टार्गेट
  • 185 रु है शेयर के लिए सपोर्ट

GAIL Share Price Target: इस समय सरकारी कंपनियों के शेयर काफी फोकस में हैं। चल रहे आम चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार में तेजी आने की उम्मीद है। जानकारों के अनुसार उस तेजी में सरकारी कंपनियों के शेयर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। सरकारी कंपनी गेल (GAIL) पर एक मार्केट एक्सपर्ट ने भरोसा जताया है और निवेशकों को इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है। इस बीच बुधवार को गेल के शेयर में मजबूत शुरुआत हुई है। बीएसई पर इसका शेयर 199.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 201.35 रु पर खुला है और करीब साढ़े 9 बजे 2.40 रु या 1.20 फीसदी की तेजी के साथ 202.35 रु पर है। आगे जानिए इसके शेयर के लिए कितना है टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

कितना है गेल का टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश की एक रिपोर्ट के अनुसार एक मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक गेल का शेयर ट्रेंड में है। कुछ समय से ये एक दायरे में ट्रेड कर रहा है। शेयर के लिए 185 रु पर एक अच्छा सपोर्ट लेवल है। इसलिए फिलहाल शेयर में निवेश करना बेहतर है। उन्होंने शेयर के लिए 215-220 रु का टार्गेट दिया है।

मौजूदा स्तर (202.35 रु) से गेल का शेयर करीब 10 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

6 महीनों में दिया 60 फीसदी रिटर्न

  • 6 महीनों में गेल के शेयर ने 60 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2024 में अब तक ये 21.6 फीसदी फायदा करा चुका है
  • इसके एक साल का रिटर्न 81 फीसदी से अधिक रहा है
  • बीते एक महीने में गेल का शेयर लगभग फ्लैट रहा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article