बिजनेस

GAIL Share Target: गेल के शेयर से 16% रिटर्न कमाने का मौका, 200 रु है टार्गेट

GAIL Share Price Target 2024: ब्रोकरेज फर्म इंवेस्टेक ने गेल के शेयर के लिए 200 रु का टार्गेट प्राइस रखा है। यानी ये 172 रु से 200 रु तक जा सकता है। इससे निवेशकों को 16 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है।

Image

गेल शेयर प्राइस टार्गेट 2024

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 200 रु तक जा सकता है गेल का शेयर
  • अभी 172 रु पर है शेयर
  • मिल सकता है 16 फीसदी रिटर्न

GAIL Share Price Target 2024: वैसे तो शेयर बाजार में 3500 से अधिक कंपनियां लिस्टेड हैं। मगर प्रॉफिट कमाने के लिए सही शेयर चुनना जरूरी है। कई सरकारी कंपनियां भी लिस्टेड हैं, जो कि अलग-अलग सेक्टरों की हैं। इनमें गैस ट्रांसमिशन कंपनी गेल भी शामिल है। गेल का शेयर बीएसई पर आज 172 रु पर है। करीब सवा 3 बजे ये 0.30 रु या 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 172 रु पर है। मगर इसके शेयर के आगे ऊपर जाने की उम्मीद है। इसका टार्गेट 200 रु है।

ये भी पढ़ें -

कितना हो सकता है लाभ

ईटी नाउ स्वदेश के अनुसार ब्रोकरेज फर्म इंवेस्टेक ने गेल के शेयर के लिए 200 रु का टार्गेट प्राइस रखा है। यानी ये 172 रु से 200 रु तक जा सकता है। इससे निवेशकों को 16 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है।

पहले 155 रु था टार्गेट

इंवेस्टेक ने पहले गेल के लिए 155 रु का टार्गेट तय किया था। मगर अब इसने टार्गेट बढ़ाकर 200 रु कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके पीछे जो कारण बताए हैं, उनमें मजबूत कोर परफॉर्मेंस का जारी रहना, गैस ट्रांसमिशन में मजबूत ग्रोथ और एलपीजी/ओएचसी और पेट्रोकेमिकल्स में रिकवरी शामिल है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है। ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट में इंवेस्टेक के हवाले से जानकारी दी गई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article