बिजनेस

IEC2023: विदेशी राजनयिक कश्मीर के ब्रांड एम्बेसडर बनेंगे जो एक बड़ी कामयाबी, G-20 समिट पर बोले अमिताभ कांत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 03:25 PM IST

India Economic Conclave 2023 : भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ ने कहा कि विदेशी डेलीगेट्स अपने परिवारों के साथ दोबारा कश्मीर आना चाहते हैं। वे कश्मीर के बड़े ब्रांड एम्बेसडर बनेंगे, जो एक बड़ी कामयाबी है। अमिताभ के इस बयान पर ऑडियंस ने खुश होकर तालियां बजाईं।

Image

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 9वां एडिशन

KEY HIGHLIGHTS
  • कश्मीर में हुए G-20 समिट को अमिताभ ने बताया कामयाबी
  • कश्मीरियों ने समिट के लिए दिखाई गर्मजोशी
  • डेलीगेट्स परिवारों के साथ दोबारा आना चाहते हैं कश्मीर

India Economic Conclave 2023 : इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 (IEC 2023) में भारत के जी-20 (G-20) शेरपा अमिताभ कांत (Amitabh Kant) ने कश्मीर में हुए जी-20 समिट को लेकर काफी कुछ कहा, जिस पर कार्यक्रम में मौजूद ऑडियंस ने तालियां भी बजाईं। टाइम्स नाउ के एडिटर-इन-चीफ और एडिटोरियल डायरेक्टर राहुल शिवशंकर ने उनसे अमिताभ कांत से सवाल किया कि कश्मीर में हुए जी-20 समिट को कैसी प्रतिक्रिया मिली? इस पर अमिताभ ने इसे एक असाधारण कामयाबी बताया और कहा कि मैंने जी-20 देशों के डेलीगेट्स की इतनी बड़ी संख्या को इससे पहले कभी एक साथ जमा होते नहीं देखा। कश्मीर के लोगों ने इस सम्मेलन के लिए काफी गर्मजोशी दिखाई।

इस बात पर बजी तालियां

अमिताभ ने कहा कि विदेशी डेलीगेट्स अपने परिवारों के साथ दोबारा कश्मीर आना चाहते हैं। वे कश्मीर के बड़े ब्रांड एम्बेसडर बनेंगे, जो एक बड़ी कामयाबी है। अमिताभ के इस बयान पर ऑडियंस ने खुश होकर तालियां बजाईं।

राहुल ने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि कश्मीर में स्थिति नॉर्मल दिखाई गई। इस पर अमिताभ ने जवाब दिया कि डेलीगेट्स ने वहां शॉपिंग की और डल झील गए। खुद मैंने स्मार्ट सिटी एरिया में साइकिलिंग। की। मैंने इससे पहले कश्मीर को इतना रिफ्रेशिंग नहीं देखा।

यहां देखें पूरी वीडियो

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article