बिजनेस

IRFC, Garden Reach से लेकर Oil India, Indian Hotels, IRCON तक; इन 6 स्टॉक का जान लें शेयर प्राइस टारगेट और स्टॉप लॉस

बाजार विशेषज्ञ सचिन गुप्ता ने छह प्रमुख स्टॉक्स – गार्डन रीच, आरईसी, इंडियन होटल्स, आईआरएफसी, ऑयल इंडिया और इरकॉन – पर निवेश रणनीति साझा की है। उन्होंने गार्डन रीच, इंडियन होटल्स, आईआरएफसी और इरकॉन को होल्ड या ब्रेकआउट के बाद खरीद की सलाह दी है, जबकि आरईसी में आंशिक मुनाफावसूली की सिफारिश की गई है। ऑयल इंडिया में निवेश की सलाह ₹435 के ऊपर ब्रेकआउट के बाद दी गई है। कुल मिलाकर, इनमें से अधिकांश स्टॉक्स में मध्यम अवधि में अच्छी तेजी की संभावना जताई गई है।

Image

ब्रेकआउट होने वाले स्टॉक।

Photo : iStock

ET Now और 5Paisa के मार्केट एक्सपर्ट सचिन गुप्ता ने मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए 6 स्टॉक्स पर निवेश की रणनीति साझा की है। इन स्टॉक्स में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, आरईसी, इंडियन होटल्स, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC), ऑयल इंडिया और इरकॉन इंटरनेशनल शामिल हैं। यहां हम आपको उनके सुझाए गए टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस के बारे में बता रहे हैं।

टॉप 6 स्टॉक्स: निवेश के लिए एक्सपर्ट की सिफारिशें

1. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (Garden Reach)

CMP: ₹2774

टारगेट प्राइस: ₹2800 - ₹2900

स्टॉप लॉस: ₹2300

राय: स्टॉक में पॉजिटिव तेजी बनी हुई है। निवेशकों को इसे होल्ड करने की सलाह दी गई है, क्योंकि इसमें आगे भी तेजी की संभावना है।

2. आरईसी लिमिटेड (REC)

CMP: ₹402

सपोर्ट लेवल: ₹360 और ₹330

राय: चार्ट में कमजोरी के संकेत हैं। निवेशकों को आंशिक रूप से मुनाफा बुक करने की सलाह दी गई है।

3. इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (Indian Hotels) REC Share Price Target 2025

CMP: ₹770

रेजिस्टेंस लेवल: ₹790 - ₹800

टारगेट प्राइस: ₹900 (ब्रेकआउट के बाद)

स्टॉप लॉस: ₹720

राय: निवेशकों को इसे होल्ड करने की सलाह दी गई है। 800 रुपये के ऊपर मजबूती से टिकने पर नई तेजी की शुरुआत हो सकती है।

4. IRFC Share Price Target 2025

CMP: ₹137

रेजिस्टेंस लेवल: ₹142

टारगेट प्राइस: ₹160 (यदि ₹142 से ऊपर टिकता है)

स्टॉप लॉस: ₹123

राय: IRFC में होल्ड की सलाह दी गई है। ₹142 के ऊपर ब्रेकआउट पर तेज उछाल संभव है।

5. ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) : Oil India Share Price Target 2025

CMP: ₹419.50

रेजिस्टेंस लेवल: ₹430 - ₹435

टारगेट प्राइस: ₹480 - ₹500 (6-8 महीनों में)

राय: निवेशक 435 रुपये के ऊपर ब्रेकआउट का इंतजार करें। उसके बाद ही निवेश करना फायदे वाला हो सकता है।

6. इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON): IRCON Share Price Target

CMP: ₹185.38

ब्रेकआउट लेवल: ₹193

टारगेट प्राइस: ₹240 - ₹250

स्टॉप लॉस: ₹170

राय: ₹193 के ऊपर ब्रेकआउट होने पर स्टॉक में 20-25% तक की बढ़त की संभावना जताई जा रही है। निवेश के लिए पॉजिटिव राय है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article