बिजनेस

Fractal vs Aye IPO: दो दिन में किसे मिला ज्यादा सब्सक्रिप्शन, किसका GMP हाई, कितना मिल सकता है लिस्टिंग गेन?

Fractal Analytics और Aye Finance IPO में दो दिन बाद सब्सक्रिप्शन, GMP और संभावित लिस्टिंग गेन की तस्वीर अलग-अलग संकेत दे रही है। जानिए किस IPO को ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला, ग्रे मार्केट में किसका पलड़ा भारी है और निवेशकों को लिस्टिंग पर कितना फायदा मिल सकता है।

Image

कैसा है दोनों आईपीओ का हाल

IPO बाजार में इस समय Fractal Analytics और Aye Finance के इश्यू निवेशकों के फोकस में हैं, लेकिन बोली के दो दिन बाद भी दोनों इश्यू को अभी तक जोरदार रिस्पॉन्स नहीं मिला है। दूसरे दिन के अंत तक Fractal Analytics का IPO कुल 0.21 गुना सब्सक्राइब हुआ, जहां रिटेल निवेशकों ने 0.63 गुना और NII निवेशकों ने 0.28 गुना हिस्सेदारी दिखाई, जबकि QIB कैटेगरी से मांग अभी भी सीमित बनी हुई है। दूसरी तरफ Aye Finance IPO कुल 0.17 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें रिटेल निवेशकों ने 0.49 गुना और QIB निवेशकों ने 0.14 गुना हिस्सेदारी दिखाई, लेकिन NII निवेशकों का रिस्पॉन्स कमजोर रहा। यानी सब्सक्रिप्शन के मामले में Fractal Analytics को हल्की बढ़त जरूर मिली है, मगर दोनों IPO में अभी तक निवेशकों का उत्साह सीमित ही नजर आ रहा है।

CategoryFractal Analytics IPO (Subscription x)Shares Bid ForAye Finance IPO (Subscription x)Shares Bid For
Anchor1.001,38,69,4991.003,56,98,420
QIB (Ex Anchor)0.032,41,5520.1431,88,376
NII0.2812,90,0640.021,95,228
Retail0.6319,37,6000.4938,36,700
Employees0.211,54,512NANA
Total Subscription0.2136,23,7280.1772,20,304
Total Applications77,08926,080

ग्रे मार्केट ट्रेंड क्या कह रहा

ग्रे मार्केट प्रीमियम के संकेत भी फिलहाल कमजोर ही हैं। Fractal Analytics IPO का GMP करीब ₹2.5 चल रहा है, जिससे अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹902–903 बनती है, यानी निवेशकों को महज 0.3 प्रतिशत के आसपास लिस्टिंग गेन मिल सकता है। वहीं Aye Finance IPO का GMP फिलहाल शून्य पर है, जिससे संकेत मिलता है कि शेयर इश्यू प्राइस ₹129 के आसपास ही लिस्ट हो सकता है और लिस्टिंग पर किसी खास मुनाफे की उम्मीद नहीं दिख रही।

ब्रोकरेज और एनालिस्ट क्या कह रहे

बाजार में उपलब्ध ब्रोकरेज और एनालिस्ट रिव्यू के मुताबिक दोनों IPO को लेकर राय बंटी हुई दिखती है, लेकिन Fractal Analytics को थोड़ी ज्यादा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उपलब्ध 15 रिव्यू में से करीब 60% एनालिस्ट ने Fractal IPO में ‘Apply’ की सलाह दी है, जबकि 13% ने न्यूट्रल रुख रखा है। दूसरी ओर Aye Finance के लिए भी लगभग 53% रिव्यू में ‘Apply’ की सलाह दी गई है, जबकि करीब 13% एनालिस्ट ने न्यूट्रल रुख अपनाया है। यानी दोनों IPO को लेकर ब्रोकरेज हाउस पूरी तरह नकारात्मक नहीं हैं, लेकिन निवेशकों को जोखिम और वैल्यूएशन दोनों को ध्यान में रखने की सलाह दी जा रही है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत

दो दिन के आंकड़े बताते हैं कि निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। Fractal Analytics को टेक और AI आधारित बिजनेस मॉडल के कारण थोड़ी बढ़त मिल रही है, जबकि Aye Finance के मामले में एसेट क्वालिटी और क्रेडिट कॉस्ट निवेशकों की चिंता का कारण बने हुए हैं। अब अंतिम दिनों की सब्सक्रिप्शन तस्वीर ही तय करेगी कि दोनों IPO की लिस्टिंग कैसी रहती है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article