बिजनेस

Fractal IPO GMP देखकर न लगाना पैसे, पहले जानें 5 जरूरी बातें, क्या करती है कंपनी, कितनी है कमाई?

Fractal Analytics IPO में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ GMP देखकर निवेशक का फैसला नहीं करें। बल्कि, कुछ और जरूरी तथ्यों को भी जानना जरूरी है। मसलन, कंपनी क्या करती है, कितना कमाती है, ग्रोथ का क्या प्लान है और चुनौतियां व जोखिम क्या हैं?

Fractal IPO

फ्रैक्टल आईपीओ

Fractal Analytics IPO भारतीय शेयर बाजार में फरवरी में आने वाला पहला मेनबोर्ड इश्यू है। प्राइमरी मार्केट में सक्रिय रहने वाले तमाम निवेशक इसे लेकर उत्साहित हैं। क्योंकि, यह एक प्योर प्ले AI कंपनी है, यानी पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर से जुड़ी है। दुनियाभर में चल रहे AI Stocks Boom के बीच भारतीय निवेशकों के लिए एक प्यॉर प्ले AI कंपनी में निवेश का यह पहला मौका है। यही वजह है कि ग्रे मार्केट में इसके शेयरों को हाथों-हाथ लिया जा रहा है, जिससे GMP भी रफ्तार पकड़ रहा है। लेकिन, निवेश से पहले GMP के अलावा भी कई जरूरी चीजें हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

क्या करती है कंपनी?

Fractal Analytics IPO में निवेश से पहले यह समझना बेहद जरूरी है कि कंपनी क्या करती है। RHP में दी गई जानकारी के मुताबिक Fractal Analytics आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है, जो कंपनियों को डेटा आधारित फैसले लेने में मदद करती है। AI आधारित सॉल्यूशंस पर कंपनी का मजबूत फोकस उसे तेजी से बढ़ते इस बाजार में खास स्थिति देता है।

कैसी है कंपनी की वित्तीय स्थिति?

GMP से ज्यादा जरूरी यह होता है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत हो। कंपनी की तरफ से आईपीओ आवेदन में दी गई जानकारियों के मुताबिक Fractal Analytics ने FY25 में मजबूत राजस्व वृद्धि, प्रॉफिटेबिलिटी रिपोर्ट की है। इसके साथ ही पॉजिटिव कैश फ्लो और बेहतर मार्जिन रिपोर्ट कर रही है। IPO से पहले कंपनी का फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड सुधार रहा है, जिससे निवेशकों के लिए भरोसेमंद फंडामेंटल संकेत मिलते हैं।

पैरामीटरFY24FY25ट्रेंड
रेवेन्यू~₹2,400+ करोड़~₹2,800 करोड़मजबूत वृद्धि
शुद्ध लाभ / (नुकसान)~₹55 करोड़ का नुकसान~₹220 करोड़ का लाभनुकसान से मुनाफे में वापसी
खर्च वृद्धि~14% बढ़ोतरीनियंत्रित लागत वृद्धि
EBITDA / ऑपरेटिंग मार्जिनदबाव मेंसुधारमार्जिन मजबूत हुए
ऑपरेटिंग कैश फ्लोसीमितपॉजिटिवकैश जनरेशन बेहतर
कर्ज स्थितिमौजूदIPO के बाद घटने की योजनाबैलेंस शीट मजबूत होने की उम्मीद
नेटवर्थ ट्रेंडस्थिरबढ़तपूंजी स्थिति मजबूत
रेवेन्यू ग्रोथ ट्रेंड~18% CAGR (पिछले वर्षों में)लगातार ग्रोथ

क्या है कंपनी का ग्रोथ प्लान?

RHP के मुताबिक Fractal Analytics का ग्रोथ प्लान AI और एडवांस्ड एनालिटिक्स बिजनेस को वैश्विक स्तर पर तेजी से स्केल करने पर केंद्रित है, जिसके तहत कंपनी अपने Cogentiq जैसे AI प्लेटफॉर्म और नए AI प्रोडक्ट्स का विस्तार करेगी, जेनरेटिव AI व रिसर्च एंड डेवलपमेंट में निवेश बढ़ाएगी, Fractal Alpha के तहत अलग-अलग इंडस्ट्री आधारित AI बिजनेस को मजबूत करेगी, ग्लोबल क्लाइंट बेस बढ़ाने के लिए सेल्स और मार्केटिंग नेटवर्क का विस्तार करेगी तथा रणनीतिक अधिग्रहण के जरिए नई टेक्नोलॉजी और बाजारों में प्रवेश कर अपनी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी मजबूत करेगी।

ग्रोथ फोकस एरियाकंपनी की रणनीति
AI प्रोडक्ट और प्लेटफॉर्म विस्तारCogentiq जैसे AI प्लेटफॉर्म और नए AI प्रोडक्ट्स का विकास
रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) निवेशजेनरेटिव AI, एजेंटिक AI, उन्नत एल्गोरिद्म और नए AI सॉल्यूशंस पर निवेश
Fractal Alpha बिजनेस विस्तारअलग-अलग इंडस्ट्री के लिए स्वतंत्र AI बिजनेस को स्केल करना
ग्लोबल क्लाइंट बेस बढ़ानाबड़े एंटरप्राइज क्लाइंट्स के साथ लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट और नए बाजारों में विस्तार
सेल्स और मार्केटिंग मजबूत करनाडिजिटल मार्केटिंग, ब्रांड कैंपेन, क्लाइंट एंगेजमेंट और ग्लोबल सेल्स नेटवर्क मजबूत करना
अधिग्रहण (Inorganic Growth)टेक्नोलॉजी, डेटा और AI क्षमता बढ़ाने के लिए रणनीतिक अधिग्रहण
टैलेंट और डिलीवरी क्षमता बढ़ानाAI, डेटा साइंस और इंजीनियरिंग टैलेंट बेस का विस्तार

क्या हैं जोखिम और चुनौतियां?

RHP के मुताबिक Fractal Analytics के सामने प्रमुख जोखिमों में शेयर कीमत में बाजार की वजह से तेज उतार-चढ़ाव, ग्रोथ के लिए अधिग्रहण पर निर्भरता, AI सेक्टर में तेज तकनीकी बदलाव, बड़े एंटरप्राइज क्लाइंट्स पर अधिक निर्भरता, वैश्विक आर्थिक व नियामकीय अनिश्चितता तथा कुशल AI टैलेंट को बनाए रखने की चुनौती शामिल हैं, जिनके चलते भविष्य में कंपनी के बिजनेस और शेयर प्रदर्शन पर दबाव आ सकता है।

जोखिम / चुनौतीविवरण
शेयर कीमत में उतार-चढ़ावलिस्टिंग के बाद बाजार में तेज उतार-चढ़ाव से शेयर कीमत ऑफर प्राइस से नीचे भी जा सकती है।
अधिग्रहण (Inorganic Growth) पर निर्भरताभविष्य की ग्रोथ के लिए कंपनी अधिग्रहण पर निर्भर है, जो महंगे या असफल भी हो सकते हैं।
टेक्नोलॉजी में तेज बदलावAI सेक्टर तेजी से बदल रहा है, नई टेक्नोलॉजी आने पर मौजूदा सॉल्यूशंस की मांग प्रभावित हो सकती है।
बड़े क्लाइंट्स पर निर्भरताबड़े एंटरप्राइज क्लाइंट्स पर अधिक निर्भरता से किसी बड़े क्लाइंट के जाने पर असर पड़ सकता है।
वैश्विक आर्थिक और नियामकीय जोखिमअलग-अलग देशों के नियम, आर्थिक स्थिति और जियोपॉलिटिकल तनाव बिजनेस को प्रभावित कर सकते हैं।
प्रतिभा (Talent) बनाए रखने की चुनौतीAI और डेटा साइंस टैलेंट की वैश्विक प्रतिस्पर्धा लागत और ऑपरेशन पर दबाव डाल सकती है।

कैसा है इश्यू का वैल्यूएशन?

Fractal Analytics का IPO प्राइस बैंड ₹857–900 पर निश्चित होने के बाद बाजार में कंपनी का IPO आधारित वैल्यूएशन लगभग ₹18,000 करोड़ (लगभग $2 बिलियन) आंका जा रहा है, जो उसके पिछले प्री-IPO प्राइवेट मार्केट वैल्यूएशन लगभग ₹20,900–21,000 करोड़ ($2.44 बिलियन) से कुछ नीचे है। इसका मतलब है कि कंपनी ने IPO के लिए वैल्यूएशन को प्राइवेट मार्केट रेट से लगभग 26% डिस्काउंट पर रखा है ताकि पब्लिक इन्वेस्टर्स के लिए प्राइस अट्रैक्टिव बने। Fractal Analytics का IPO वैल्यूएशन IT सेक्टर के बड़े प्लेयर्स से सीधे तुलना में थोड़ा अलग और हाई माना जा रहा है, क्योंकि यह AI-फोकस्ड, ग्लोबल क्लाइंट बेस और एडवांस्ड डेटा-ड्रिवेन बिजनेस मॉडल पर आधारित है। इस वजह से किसी विशुद्ध भारतीय या ग्लोबल लिस्टेड पियर से वैल्यूएशन सीधे तुलना करना मुश्किल है।

कितना है GMP?

5 फरवरी 2026 सुबह 10:57 बजे तक Fractal Analytics IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹105 दर्ज किया गया। ₹900 के अपर प्राइस बैंड के आधार पर संभावित लिस्टिंग कीमत करीब ₹1,005 आंकी जा रही है, जिससे प्रति शेयर लगभग 11.67% संभावित लिस्टिंग गेन का अनुमान बनता है। हालांकि GMP अनौपचारिक बाजार संकेत है और लिस्टिंग के समय इसमें बदलाव संभव है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article