बिजनेस

Forex Reserve: चार महीने बाद विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, जानें कितना रह सोना

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग चार महीने बाद इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। इससे पहले 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में इसमें 5.4 अरब डॉलर की कमी आई थी। इससे पहले 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 7.533 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी के साथ 674.919 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था।

Image

विदेशी मुद्रा भंडार

Forex Reserve:देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.119 अरब डॉलर रह गया।विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग चार महीने बाद इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। इससे पहले 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में इसमें 5.4 अरब डॉलर की कमी आई थी। इससे पहले 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 7.533 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी के साथ 674.919 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 86 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 59.239 अरब डॉलर रह गया है।

चार महीने बाद इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग चार महीने बाद इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। इससे पहले 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में इसमें 5.4 अरब डॉलर की कमी आई थी।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स 4.079 अरब डॉलर घटकर 587.96 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार भी 86 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 59.239 अरब डॉलर रह गया है।

वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 12.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.282 अरब डॉलर पर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.8 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 4.638 अरब डॉलर पर रही।

रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर स्थिर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में शुक्रवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले महज एक पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मिले समर्थन को पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच विदेशी कोषों की निकासी ने बेअसर कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.93 प्रति डॉलर पर खुला लेकिन जल्द ही इसकी दिशा नकारात्मक हो गई तथा कारोबार के दौरान यह दिन के निचले स्तर 83.96 प्रति डॉलर को छू गया। कारोबार के अंत में यह मात्र एक पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।रुपया बुधवार को तीन पैसे की तेजी के साथ 83.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा भंडार देश की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख संकेतक है। इसके ऊंचे स्तर से देश को जरूरी आयात करने में आसानी होती है। साथ ही रुपये के कमजोर पड़ने की स्थिति में बाजार में हस्तक्षेप के लिए रिजर्व बैंक के पास विकल्प भी बढ़ता है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article