बिजनेस

Forbes Richest List: कौन हैं 27 साल के फिरोज मिस्त्री, जो 41000 करोड़ की दौलत के साथ बने दुनिया के युवा अरबपति

Forbes Richest World's Billionaires List 2024: 2024 के लिए फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में 27 वर्षीय फिरोज मिस्त्री को दुनिया के सबसे कम उम्र के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बताया गया है।

Image

दुनिया के युवा अरबपति

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फिरोज मिस्त्री हुए सबसे युवा अरबपतियों में शामिल
  • साइरस मिस्त्री के बेटे हैं फिरोज
  • टाटा संस में है फिरोज की हिस्सेदारी

Forbes Richest World's Billionaires List 2024: फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की 2024 की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट से पता चलता है कि 2024 में अरबपति पहले से कहीं अधिक अमीर हो गए हैं और उनकी कुल दौलत 14.2 लाख करोड़ डॉलर है, जो 2023 से 2 लाख करोड़ डॉलर अधिक है। लिस्ट के दो-तिहाई अमीरों की संपत्ति एक साल पहले की तुलना में बढ़ी है, जबकि केवल एक चौथाई अमीरों की दौलत घटी है। इसके साथ ही फोर्ब्स ने 2024 में दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपतियों की एक लिस्ट भी जारी की है। इसमें खास बात यह है कि लिस्ट में एक व्यक्ति ऐसा है, जिनका नाम लिस्ट में टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में उसकी हिस्सेदारी के कारण आया है। इस शख्स की नेटवर्थ करीब 41000 करोड़ रु है, जो दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों में से एक है। आइए जानते हैं इस शख्स के बारे में।

ये भी पढ़ें -

कौन है फिरोज मिस्त्री

2024 के लिए फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में 27 वर्षीय फिरोज मिस्त्री को दुनिया के सबसे कम उम्र के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बताया गया है।

दिवंगत साइरस मिस्त्री के बेटे, फिरोज के पास आयरलैंड की नागरिकता है और उनकी कुल संपत्ति करीब 41000 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स के अनुसार फिरोज और उनके भाई जहान 30 साल से कम उम्र के लोगों में सबसे अमीर हैं।

टाटा संस में हिस्सेदारी

फिरोज की नेटवर्थ का मेन सोर्स टाटा संस में उनकी 4.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो टाटा कंसल्टेंसी और टाटा मोटर्स समेत 29 लिस्टेड कंपनियों का मालिक टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। मिस्त्री बंधुओं को 2022 के दौरान अपनी हिस्सेदारी विरासत में मिली।

फ़िरोज़ और ज़हान दोनों कर्ज में डूबे शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप में लीडरशिप की भूमिका में हैं और अपने पिता की मृत्यु के बाद इसे फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि वे आयरिश नागरिक हैं, मगर फ़िरोज़ और ज़हान मुंबई में रहते हैं, जहाँ एसपी ग्रुप और टाटा दोनों स्थित हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article