बिजनेस

बनना चाहते हैं अमीर,तुरंत बदल दें ये आदतें, 2023 बनेगा टर्निग प्वाइंट

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 13, 2023, 07:39 PM IST

How To Become Rich : आरबीआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में क्रेडिट कार्ड से लोन और पर्सनल लोन का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह एक महंगा लोन है। इस पर 24-25 फीसदी तक ब्याज चुकाना पड़ता है।

Image

अमीर बनने का ये है फॉर्मूला

How to become rich :हर शख्स का सपना होता है कि वह अमीर बने। लेकिन इसको लेकर आम तौर पर यही धारणा है कि अमीर बनने के लिए बिजनेसमैन होना या फिर बहुत ज्यादा सैलरी होना जरूरी है। लेकिन ऐसा नही है कि केवल यही लोग अमीर बनते हैं। आप ठीक-ठीक कमाई से भी ऐसा कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ ऐसी आदतें हैं जिन्हें अपनी लाइफ स्टाइल में अपना लेना चाहिए।

बजट बनाए और अडिग रहें

आम तौर हम लोग अपनी जरूरतों के अनुसार खर्च तो करते हैं। लेकिन महीने का बजट प्लान नहीं करते हैं। मतलब यह है कि आमदनी कितनी और खर्च कितना है। सबसे पहले काम यह होना चाहिए कि खर्च हमेशा बजट के अनुसार होना चाहिए। जरुरत से ज्यादा खर्च कर्ज के जंजाल में फंसा देता है। ऐसे में बजट बनाए और उस पर टिके रहे। यानी उस बजट में अपनी जरूरतें पूरी करने की कोशिश करें। एक बात और बजट में केवल खर्च नहीं होता है, उसमें सेविंग भी अहम होती है।

ज्यादा ब्याज पाने का साल

साल 2023 एक ऐसा साल है जब आप बैंक, पोस्ट आफिस आदि पर ज्यादा ब्याज ले सकते हैं। इस समय एफडी पर 7 फीसदी ब्याज आसानी से मिल सकता है। ऐसे में बचत के साथ-साथ ज्यादा ब्याज लेने का यह अच्छा समय है।

हेल्थ इंश्योरेंस जरूर अपनाएं

आम तौर पर हम हेल्थ खर्च के लिए इंश्योरेंस को कम तरजीह देते हैं। ऐसे में किसी जरूरत के समय ईलाज पर बढ़ी राशि खर्च हो जाती है। कई बार तो कर्ज लेने तक की नौबत भी आ जाती है। इससे बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जरुर कराएं। जिसी जरुरत के समय आपकी जमा पूंजी बची रहे।

पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड लोन से बचें

आरबीआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में क्रेडिट कार्ड से लोन और पर्सनल लोन का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह एक महंगा लोन है। इस पर 24-25 फीसदी तक ब्याज चुकाना पड़ता है। कोशिश करना चाहिए, कि इस तरह के लोन से बचा जाए । और अगर लोन ले लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें। जिससे ब्याज के रुप में बड़ी रकम चुकाने से बचा जा सके।

कंपनी से भी ले सकते हैं लोन

ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारी को लोन की सुविधा देती है। ऐसे में आप क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन लेने की जगह कंपनी की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे आप ब्याज की बड़ी रकम चुकाने से बच सकते हैं।

टैक्स छूट का पूरा फायदा उठाएं

इनकम टैक्स को लेकर आम तौर पर वेतनभोगी लापरवाही दिखाते हैं। वह टैक्स छूट के लिए पैसे जुटाने से लेकर उसके प्रावधानों को समझना बोरिंग काम समझते हैं। जबकि इनकम टैक्स छूट लेने के लिए सैलरी स्ट्रक्चर करने से लेकर बचत के कई विकल्प मिलते हैं। ऐसा कर आप वह रकम बचा सकते हैं। जो हर साल इनकम टैक्स में दे देते हैं। इसलिए इनकम टैक्स छूट का पूरा फायदा उठाएं।

लंबी अवधि की प्लानिंग जरूरी

केवल शॉर्ट टर्म प्लानिंग करना जरूरी नहीं है। आप लंबी अवधि के लिए भी प्लानिंग कर सकते हैं। ऐसा करने से आप शादी, घर, घूमने आदि के लिए अच्छी तरह प्लान कर सकते हैं। और उस वक्त आपके लिए पूंजी जुटाना आसान होगा।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article