बिजनेस

महंगाई के साथ बढ़ रही इन FMCG Stocks की चमक, 1 महीने में 6% भागा इंडेक्स

महंगाई बढ़ने के साथ-साथ FMCG स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 1 महीने में ही Nifty FMCG इंडेक्स 6% उछल गया है। जबकि, कुछ स्टॉक्स 20% तक भागे हैं।

Image

FMCG स्टॉक्स में लगातार तेजी

देश में बढ़ती महंगाई अब FMCG शेयरों के लिए कमाई का बड़ा मौका बनती दिख रही है। Food Inflation बढ़ने के साथ FMCG कंपनियों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। Nifty FMCG Index एक महीने में 6% उछला है, जबकि कई शेयरों ने 20% तक रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया।

महंगाई के साथ FMCG में उछाल

अप्रैल 2026 में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.48% पहुंच गई। सबसे ज्यादा चिंता फूड इन्फ्लेशन (Food Inflation) को लेकर रही, जो 4.2% तक पहुंच गई। खाने-पीने और रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली चीजों के दाम बढ़ने के बीच निवेशकों ने FMCG कंपनियों में पैसा लगाना शुरू कर दिया है। बाजार को उम्मीद है कि बड़ी FMCG कंपनियां बढ़ती लागत का असर ग्राहकों पर डालकर अपने मार्जिन सुरक्षित रखेंगी। यही वजह है कि बाजार की कमजोरी के बीच भी FMCG सेक्टर मजबूती से चमक रहा है।

1 महीने में 6% भागा Nifty FMCG

NSE के आंकड़ों के मुताबिक Nifty FMCG Index पिछले एक महीने में 6.3% चढ़ चुका है और फिलहाल 51,332 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक डिफेंसिव सेक्टर की तरफ भागते हैं और FMCG सेक्टर को हमेशा सुरक्षित दांव माना जाता है।

20% तक भागे शेयर

महंगाई बढ़ने के बीच FMCG सेक्टर में कई शेयरों ने शानदार तेजी दिखाई है। पिछले 1 महीने में Radico Khaitan सबसे बड़ा गेनर रहा और इसमें 20.37% की तेजी दर्ज हुई। इसके बाद Nestle India 15.49% और Varun Beverages 13.48% चढ़े। Colgate-Palmolive में 10.77% और Dabur India में 8.45% की तेजी देखने को मिली। वहीं Kwality Wall’s 7.81% और HUL 6.06% ऊपर रहे। दूसरी तरफ कुछ बड़े FMCG शेयरों में कमजोरी भी दिखी। Godrej Consumer 3.91%, Britannia 4.31% और United Breweries 6.62% तक टूटे। ITC, Emami और Patanjali Foods में भी सीमित या कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला।

टॉप गेनर्स (1 महीने का रिटर्न)रिटर्नटॉप लूजर्स (1 महीने का रिटर्न)रिटर्न
रेडिको खेतान20.37%यूनाइटेड ब्रुअरीज-6.62%
नेस्ले इंडिया15.49%ब्रिटानिया-4.31%
वरुण बेवरेजेज13.48%गोदरेज कंज्यूमर-3.91%
कोलगेट-पामोलिव10.77%पतंजलि फूड्स0.08%
डाबर इंडिया8.45%इमामी1.65%
क्वालिटी वॉल्स7.81%आईटीसी2.90%
हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)6.06%हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)6.06%

निवेशकों को पसंद आ रहे FMCG शेयर?

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, कमजोर रुपया और मिडिल ईस्ट तनाव ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे माहौल में निवेशक उन कंपनियों पर दांव लगा रहे हैं जिनकी कमाई स्थिर रहती है। FMCG सेक्टर इसी वजह से बाजार का नया फेवरेट बनता दिख रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी FMCG कंपनियों की सबसे बड़ी ताकत उनकी प्राइसिंग पावर है। यानी लागत बढ़ने पर वे आसानी से अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article