बिजनेस

Amazon-Flipkart ला रहीं साल की सबसे बड़ी सेल, ब्यूटी प्रोडक्ट से iPhone पर 90% तक छूट

Amazon-Flipkart Sale: अमेजन और फ्लिपकार्ट अपनी सेल में कई तरह के ऑफर लेकर आती हैं। इनमें इंस्टैंट डिस्काउंट के अलावा क्रेडिट-डेबिट कार्ड पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट ईएमआई शामिल हैं।

Image

अमेज़न-फ्लिपकार्ट सेल

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेजन-फ्लिपकार्ट ला रहीं सेल
  • 90 फीसदी तक मिलेगी छूट
  • कई तरह के मिलेंगे ऑफर

Amazon-Flipkart Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) अपनी साल की सबसे बड़ी सेल लॉन्च करने जा रही हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों हर साल फेस्टिव सीजन (Festive Season) के दौरान अपनी मेगा सेल लेकर आती हैं। इनमें अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 (Great Indian Festival Sale 2023) और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल (The Big Billion Days Sale 2023) शामिल हैं।

दोनों की मेगा सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। दोनों कंपनियों की ही सेल प्राइम मेंबर्स के लिए एक दिन पहले यानी 7 अक्टूबर की रात से शुरू हो जाएगी। फ्लिपकार्ट की सेल 15 अक्टूबर तक चलेगी। आगे जानिए अब तक अमेजन और फ्लिपकार्ट की आगामी सेल के कौन-कौन से ऑफर्स सामने आए हैं।

कई तरह के मिलते हैं ऑफर

अमेजन और फ्लिपकार्ट अपनी सेल में कई तरह के ऑफर लेकर आती हैं। इनमें इंस्टैंट डिस्काउंट के अलावा क्रेडिट-डेबिट कार्ड पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट ईएमआई शामिल हैं। जिन प्रोडक्ट पर ये कंपनियां ऑफर पेश करती हैं, उनमें घरेलू इक्विपमेंट, हर तरह के गैजेट्स, मोबाइल, कपड़े, जूते से लेकर एसी-फ्रिज तक शामिल हैं।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 99900 रु वाला एम1 मैकबुक एयर (M1 MacBook Air) सिर्फ 52999 रु में मिल जाएगा। वहीं आईफोन पर भी कई तरह के ऑफर मिलेंगे। ब्यूटी और मेकअप पर 50% तक की छूट मिलेगी।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल

फ्लिपकार्ट की इस सेल में अलग-अलग चीजों पर 90 फीसदी तक छूट मिलेगी। कंपनी टीवी एंड अप्लायंसेज पर 80 फीसदी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्सेसरीज पर 50-80 फीसदी, फैशन प्रोडक्ट्स पर 60-90 फीसदी, ब्यूटी और स्पोर्ट्स प्रोडक्ट पर 80 फीसदी और होम डेकोरेशन प्रोडक्ट्स पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article