बिजनेस

Fixed Deposit: शॉर्ट-टर्म FD पर ये बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 18, 2023, 08:48 PM IST

Interest Rates On Short Term FD : फिक्स्ड टर्म डिपॉजिट या टर्म डिपॉजिट ऐसे लोकप्रिय निवेश साधन हैं जिनमें आप अपनी निर्धारित राशि को एक सुनिश्चित ब्याज दर और अवधि के लिए लॉक कर सकते हैं। कुछ बैंक तो इस समय एफडी पर 8.5% के रिटर्न दे रहे हैं।

Image

Interest Rates On Short Term Fixed Deposit: जानें एफडी पर कौन सा बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।

Photo : iStock

Interest Rates On Short Term FD : हम सब एक बेहतर जीवन की उम्मीद करते है। फिर चाहे वह कार खरीदना हो, एक घर का मालिक बनना हो, अपने बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा देनी हो, या फिर रिटायरमेंट की प्लानिंग के बारे में हो, हम बचत करके जीवन के सभी लक्ष्यों को पाने की कोशिश करते है। हालांकि, जैसे-जैसे महंगाई बढ़ती जा रही है, हमारे लिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम सावधानीपूर्वक अपने निवेशों का चयन करें जिससे हमें बेहतर रिटर्न मिलें ।

जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने वाली अवधि केआधार पर ही क्लासीफाय किया जाता है। आपके पास शार्ट-टर्म लक्ष्य (2 वर्ष तक),मिड-टर्म लक्ष्य (5 वर्ष तक), और लॉन्ग-टर्म लक्ष्य (10 वर्ष या उससे अधिक तक) हैं। अगर आप अपने बच्चों की स्कूल फीस के लिए बचत करने या घर के लिए डाउन पेमेंट करने जैसे लघु-से-मध्यावधि लक्ष्यों को पूरा करने के लिए निवेश की तलाश कर रहे हैं, तो फिक्स डिपॉजिट (एफडी )एक आदर्श विकल्प हो सकता है।

फिक्स्ड टर्म डिपॉजिट या टर्म डिपॉजिट ऐसे लोकप्रिय निवेश हैं जिनमें आप अपनी निर्धारित राशि को एक सुनिश्चित ब्याज दर और अवधि के लिए लॉक कर सकते हैं। क्योंकि फिक्स्ड डिपॉजिट का मार्केट या रूपये की बदलती हुई कीमत से कोई लेना-देना नहीं हैं, इसलिए ये आपके निवेश को न सिर्फ सुरक्षित रखता है बल्कि उस पर मुनाफा भी देता है। यही वजह है कि कम रिस्क उठाने वाले निवेशकों के लिए ये सबसे सुरक्षित निवेश रहा है।

साथ ही, क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मई, 2022 के बाद से कई बार ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है इसलिए एफडी पर मिलने वाला ब्याज भी बढ़ा है। कुछ बैंक तो इस समय एफडी पर 8.5% के रिटर्न दे रहे हैं। इसलिए अगर आप एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो उन बैंकों पर ध्यान दें जो अगले 2-3 सालों तक सबसे ज्यादा सुनिश्चित रिटर्न दे रहे हैं। यदि आप भविष्य में एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यहाँ पर 11 बैंकों की लिस्ट दी गई है जो 2-3 साल की एफडी पर उच्चतम ब्याज दर दे रहें हैं।

2-3 साल की Fixed Deposit पर सबसे अधिक ब्याज दरों की पेशकश करने वाले बैंक

बैंक का नाम2-3 साल की FD पर विज्ञापित ब्याज दर (% प्रति वर्ष)बैंक प्रकार
सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक 8.51 स्माल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.5 स्माल फाइनेंस बैंक
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.41स्माल फाइनेंस बैंक
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 8स्माल फाइनेंस बैंक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 7.75प्राइवेट बैंक
इंडसइंड बैंक 7.75प्राइवेट बैंक
उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक 7.75स्माल फाइनेंस बैंक
येस बैंक 7.75 प्राइवेट बैंक
डीसीबी बैंक 7.6प्राइवेट बैंक
कैथोलिक सीरियन बैंक 7.5प्राइवेट बैंक
यूनियन बैंक 7.3 सरकारी बैंक
14 अप्रैल 2023 को बैंक की वेबसाइट से लिया गया डेटा। बैंकबाजार.कॉम द्वारा संकलित डेटा। प्रत्येक वर्ष सीमा के लिए, अधिकतम प्रस्तावित ब्याज दर पर विचार किया जाता है; सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिटराशि के लिए ब्याज दर 1 करोड़ रुपये से कम है। (यह आलेख बैंकबाजार टीम के सौजन्य से है, बैंकबाजार.कॉम भारत का सबसे बड़ा फिनटेक सह-ब्रांड क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता है।)
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article