एफडी
Indian Overseas Bank FD Scheme: अगर आप शेयर बाजार के जोखिम में नहीं फंसना चाहते हैं और अपने निवेश पर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं तो आपके लिए बैंक एफडी एक बेहतर विकल्प है। आज हम आपको इंडियन ओवरसीज बैंक (FD) की 444 दिन की एफडी स्कीम के बारे में बता रहे हैं। बैंक इस एफडी पर 6.70% की दर से ब्याज कर रहा है। ऐसे में अगर आप इस अवधि की एफडी में ₹2.50 लाख निवेश करेंगे तो आपको 21,045 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा। आपको बता दें कि इंडियन ओवरसीज बैंक में आप कम से कम 7 दिनों के लिए भी एफडी कर सकते हैं। बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।
अगर आप आईओबी की 444 दिन की एफडी में 200000 रुपये निवेश करेंगे तो आपको मैच्योरिटी पर 2,71,045 रुपये प्राप्त होंगे। इसमें 21,045 रुपये ब्याज के होंगे। वहीं अगर 3 लाख रुपये एफडी में डालेंगे तो 25,254 रुपये का ब्याज मिलेगा। आप अपनी सुविधा के अनुसार इस एफडी स्कीम में निवेश कर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। हमेशा यह ध्यान रखें कि एफडी उन निवेशकों के लिए बेस्ट हैं जो अपने निवेश पर बिल्कुल जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
ब्याज दर की तुलना करें: फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि एफडी में निवेश से पहले ब्याज दर (Interest Rate) की तुलना करनी चाहिए। अलग-अलग बैंक में ब्याज दरें भिन्न भिन्न होती है। इसलिए निवेश से पहले सभी विकल्पों को देखें। छोटी अवधि की एफडी पर ब्याज कम और लंबी अवधि पर ज्यादा होता है, लेकिन हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से अवधि तय करें।
प्रीमैच्योर विड्रॉअल की शर्तें समझें: एफडी करने से पहले प्रीमैच्योर विड्रॉअल की शर्तें समझें। अगर आपको पैसे समय से पहले निकालने पड़ें तो बैंक जुर्माना लगाते हैं। कई बैंक राहत भी देते हैं।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।