बिजनेस

RBI के डिप्टी गवर्नर पद के लिए 1 जून को होगा इंटरव्यू, पांच उम्मीदवार में से चार की होगी नियुक्ति

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 28, 2023, 04:32 PM IST

BI Deputy Governor Post: कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली समिति एक जून को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर पद के लिए पांच उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी।

Image

RBI के डिप्टी गवर्नर पद का इंटरव्यू

Photo : iStock

RBI Deputy Governor Post: कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली समिति एक जून को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर पद के लिए पांच उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी। RBI के डिप्टी गवर्नर एम के जैन का विस्तारित कार्यकाल 21 जून को पूरा हो रहा है। RBI के डिप्टी गवर्नर के पद के लिए यह पद एक वाणिज्यिक बैंकर के लिए आरक्षित है।

डीजी जैन को पहली बार जून 2018 में तीन साल के लिए आरबीआई में नियुक्त किया गया था। साल 2021 में उनका कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था। आरबीआई के टॉप रैंक में शामिल होने से पहले वह आईडीबीआई बैंक और इंडियन बैंक के प्रमुख थे।

5 उम्मीदवार

सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन सहित पांच उम्मीदवारों का नाम छांटा गया है। सूत्रों ने कहा कि कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) दिल्ली में उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी। साक्षात्कार में चुने गए नाम को अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति के पास भेजा जाएगा।

RBI में होते हैं 4 डिप्टी गवर्नर

खोज समिति में कैबिनेट सचिव के अलावा RBI गवर्नर, वित्तीय सेवा सचिव और दो स्वतंत्र सदस्य शामिल हैं। RBI अधिनियम, 1934 के अनुसार, केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होने चाहिए, जो इस समय एम के जैन, माइकल देवव्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव और टी रबी शंकर हैं। डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति तीन साल के लिए की जाती है। उनके कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। डिप्टी गवर्नर को प्रति माह 2.25 लाख रुपये का वेतन तथा अन्य भत्ते मिलते हैं।

ये कैंडीडेट कर सकते हैं अप्लाई

अप्लाई करने वाले कैंडीडेट उम्र 60 से अधिक नहीं होनी चाहिए। वह इस पोस्ट के लिए पात्र कैंडीडेट नहीं माने जाएंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक Financial Sector Regulatory Appointments Search Committee (FSRASC) किसी भी कैंडीडेट की पहचान करने और सिफारिश करने के लिए स्वतंत्र है। केंद्र ने एप्लिकेशन में कहा है कि उम्मीदवारों के पास बैंकिंग और फाइनेंशियल मार्केट ऑपरेशन में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए और फुल टाइम डायरेक्टर या बोर्ड सदस्य के रूप में अनुभव होना चाहिए।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article