बिजनेस

बिक गया सिलिकॉन वैली बैंक,अमेरिका के इस बैंक के साथ हुई डील

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2023, 03:20 PM IST

First Citizen Bank to buy Silicon valley bank: फर्स्ट सिटीजन बैंक को सिलिकॉन वैली बैंक के 110 अरब डॉलर के एसेट मिलेंगे। इसी तरह 56 अरब डॉलर की डिपॉजिट और 72 अरब डॉलर के लोन फर्स्ट सिटीजन के पास चले जाएंगे। इसके अलावा 17 शाखाएं अब फर्स्ट सिटीजन बैंक के नाम से खुलेंगी।

Image

सिलिकॉन वैली बैंक संकट

First Citizen Bank to buy Silicon valley bank:अमेरिका का दिवालिया बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) बिक गया है। सिलिकॉन वैली बैंक को अमेरिका के फर्स्ट सिटीजन बैंक एंड ट्रस्ट ने खरीदने पर सहमति जता दी है। इस डील के बाद सिलिकॉन वैली बैंक के सभी डिपॉडिट और लोन फर्स्ट सिटीजन बैंक के हो जाएंगे। इस फैसले से सिलिकॉन वैली बैंक के खाताधारकों को बड़ी राहत मिल गई है। अब उनके पैसे के डूबने का खतरा खत्म हो गया है। डील के बार में फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC)ने जारी की है।

ये एसेट्स मिलेंगे

FDIC के अनुसार, इस डील के बाद फर्स्ट सिटीजन बैंक को सिलिकॉन वैली बैंक के 110 अरब डॉलर के एसेट मिलेंगे। इसी तरह 56 अरब डॉलर की डिपॉजिट और 72 अरब डॉलर के लोन फर्स्ट सिटीजन के पास चले जाएंगे। इसके अलावा 17 शाखाएं अब फर्स्ट सिटीजन बैंक के नाम से खुलेंगी। एफडीआईसी ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि सिलिकॉन वैली बैंक की 17 शाखाएं, सोमवार 27 मार्च 2023 को फर्स्ट-सिटीजंस बैंक एंड ट्रस्ट कंपनी के रूप में खुलेंगी। एसवीबी ग्राहकों को अपनी वर्तमान शाखा का उपयोग तब तक जारी रखना होगा, जब तक कि उन्हें फर्स्ट सिटीजंस बैंक से नोटिस नहीं मिलता कि उनका अकाउंट पूरी तरह से ट्रांसफर नहीं हो गया है।

सिलिकॉन वैली बैंक कैसे डूब गया

सिलिकॉन वैली बैंक मुख्य रूप से दुनिया भर के स्टार्टअप को फंडिंग करता था। अकेले अमेरिका में करीब 50 फीसदी स्टार्ट अप ऐसे थे, जिसमें वेंचर कैपिटलिस्ट के जरिए SVB ने निवेश कर रखा था। लेकिन लगातार बढ़ रही ब्याज दरों और बैंक के निवेश पर मिलने वाले रिटर्न में कमी से बैंक के कारोबर पर भी निगेटिव असर हुआ। और उसके कर्ज डूबने लगे, साथ ही अकाउंट होल्डर्स ने भी पैसे निकालने शुरू कर दिए। जिसकी वजह से बैंक दिवालिया हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article