बिजनेस

SBI में 1 साल की FD में ₹100000 करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेगा इतना गारंटीड ब्याज

FD Calculator: अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो अब देर नहीं करें। ऐसा इसलिए कि आने वाले दिनों में एफडी पर ब्याज दर में और कटौती हो सकती है। ऐसा आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती से हो सकता है। जानकारों का कहना है ​कि दिसंबर में होने वाली मौद्रिक पॉलिसी की बैठक में एक बार फिर से रेपो रेट में कटौती हो सकती है।

Image

SBI एफडी

FD Calculator: अपने निवेश पर फिक्स रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे पॉपुलर स्कीम है। इसलिए लाखों की संख्या में निवेशक एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। बैंक भी अलग-अलग अवधि की एफडी पेश कर निवेशकों को मनचाहा विकल्प देते हैं। आज हम आपको देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 1 साल की एफडी का ब्योरा दे रहे हैं। बैंक 1 साल की एफडी पर 6.25% की दर से ब्याज दे रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आप 100000 रुपये निवेश करेंगे तो मैच्योरिटी पर कितना गारंटीड ब्याज मिलेगा।

₹100000 निवेश करने पर कितने पैसे मिलेंगे

अगर आप आम नगरिक हैं तो 1 साल की एसबीआई एफडी में आपको 6.25% की दर से ब्याज मिलेगा। अब 100000 रुपये के निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा? आपको बता दें कि 6.25% की दर से आपको 1 साल में 6,398 रुपये का गारंटीड ब्याज मिलेगा। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर 1,06,398 रुपये मिलेंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार राशि में बदलाव कर सकते हैं।

अभी एफडी कराने का बेस्ट समय

फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा समय एफडी कराने के लिए बेस्ट है। ऐसा इसलिए कि महंगाई में कमी आई है। इसके चलते दिसंबर में होने वाली मौद्रिक पॉलिसी की बैठक में एक बार फिर रेपो रेट में कटौती की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो बैंक एफडी पर भी ब्याज घटाएंगे। इसका असर निवेशकों के रिटर्न पर होगा। इससे बचने के लिए अभी एफडी लॉक करना सही है।

एफडी कराने में इन बातों का रखें ख्याल

अधिकांश बैंक अपने निवेशकों को एफडी में निवेश की सुविधा प्रदान करते हैं। लेकिन आप कैसे जान सकते हैं कि आपके लिए सबसे अच्छी एफडी कौन सी रहेगी? आदर्श रूप से आपको ऐसी एफडी में निवेश करना चाहिए जिसकी अवधि आपके वित्तीय लक्ष्यों से मेल खाती है। छोटी और लंबी अवधि के लक्ष्यों पर निर्भर करते हुए, आप सही एफडी अवधि को चुन सकते हैं। आपको ऐसी एफडी चुननी चाहिए जिन पर ब्याज की सर्वश्रेष्ठ दर मिलती है, ताकि आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकें। जब यह उम्मीद की जाती है कि एफडी पर ब्याज की दर बढ़ेगी, तो आप भिन्न-भिन्न मैच्योरिटी वाली एक से अधिक एफडी में निवेश कर सकते हैं ताकि आप एफडी लैड्डरिंग तैयार कर सकें और दीर्घकाल में एफडी ब्याज दर का औसत लाभ प्राप्त कर सकें।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article