बिजनेस

6 महीने में 22% गिरा, अब 1 महीने में 60% चढ़ा, बिखरने के बाद निखरने की कहानी लिख रहा ये शेयर

OLA Electric Share price में लगातार तेजी है। 6 महीने में शेयर करीब 22% टूटा। लेकिन, 1 महीने में ही इसमें 60% की दमदार रिकवरी आई है। बीते पांच दिन में ही यह करीब 30% की उड़ान भर चुका है।

Image

तेजी से भाग रहा ओला इलेक्ट्रिक का शेयर

OLA Electric Share price में जबरदस्त मोमेंटम देखने को मिल रहा है। यह शेयर पिछले 6 महीने में 22% गिरने के बाद अब 1 महीने में 60% उछल चुका है। करीब 60% की पब्लिक हिस्सेदारी रखने वाले इस शेयर को डिमांड रिकवरी, प्राइस कट और टेक्निकल बाउंस ने पुश किया है। इस तरह एक समय गहरे दबाव में रहा यह Ola Electric शेयर अब जबरदस्त वापसी की कहानी लिख रहा है। गुरुवार को भी शेयर में 10% से ज्यादा का उछाल आया था और आज शुक्रवार 10 अप्रैल को भी शेयर % से ज्यादा तेजी के साथ 39.50 पर ट्रेड कर रहा है।

गिरावट से तेजी तक, बदलता ट्रेंड

EV सेक्टर का यह स्टॉक (Ola Electric) जहां पिछले 6 महीनों में करीब 22% टूट गया था, वहीं अब तेजी से रिकवर करता दिख रहा है। मौजूदा कीमत करीब ₹39.57 पर पहुंच गई है और सिर्फ 5 दिनों में इसमें 32% की तेजी दर्ज हुई है, जबकि एक महीने में यह 60% से ज्यादा चढ़ चुका है।

टाइम फ्रेमबढ़त (₹)% उछाल
1 दिन+3.07+8.45%
5 दिन+9.59+31.99%
1 महीना+15.35+63.38%

लो से रिकवरी ने बदला सेंटिमेंट

स्टॉक ने हाल ही में ₹22.25 का 52-वीक लो बनाया था, जिसके बाद इसमें शार्प बाउंस आया। यह रिकवरी केवल कीमत तक सीमित नहीं है, बल्कि निवेशकों के सेंटिमेंट में भी बदलाव दिखा रही है। लो लेवल से खरीदारी बढ़ने से स्टॉक में मजबूत अपट्रेंड बना है।

डिमांड रिकवरी बना फंडामेंटल ट्रिगर

कंपनी के बिजनेस में मार्च के दौरान तेज सुधार देखने को मिला। रजिस्ट्रेशन में 150% से ज्यादा की ग्रोथ और डेली ऑर्डर 1000 यूनिट पार होने से डिमांड में मजबूती का संकेत मिला। इससे बाजार को भरोसा हुआ कि ग्रोथ ट्रैक फिर पटरी पर लौट रहा है।

प्राइस कट और स्केल का असर

फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत ₹60,000 घटाने से प्रोडक्ट ज्यादा आकर्षक हुआ है। गिगाफैक्ट्री में स्केल बढ़ने और बैटरी लागत घटने से कंपनी की लागत संरचना बेहतर होने की उम्मीद है, जो लंबी अवधि में मार्जिन सुधार की दिशा में इशारा करता है।

घाटे के बावजूद क्यों आ रही तेजी

कंपनी अभी भी घाटे में है, लेकिन बाजार भविष्य की संभावनाओं को प्राइस कर रहा है। EV सेक्टर की लंबी ग्रोथ स्टोरी, ऑपरेशनल सुधार और लागत में कमी की उम्मीद ने निवेशकों को आकर्षित किया है। यही वजह है कि कमजोर फंडामेंटल्स के बावजूद शेयर में तेज रैली देखने को मिल रही है।

टेक्निकल बाउंस ने बढ़ाई रफ्तार

डेटा बताता है कि पिछले एक हफ्ते में स्टॉक ने करीब 39% का रिटर्न दिया, जो Nifty 500 के मुकाबले कहीं ज्यादा है। यह संकेत देता है कि स्टॉक में टेक्निकल ब्रेकआउट और शॉर्ट कवरिंग दोनों का असर है, जिससे तेजी को और मजबूती मिली।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article